Janjgir Follow-Up News : 21 घन्टे बाद भी लापता बच्चे का पता नहीं चला, एनीकट में बह गया है साढ़े 4 साल का मासूम, बिलासपुर से SDRF की टीम भी पहुंची, जांजगीर के गोताखोर भी जुटे, रेस्क्यू का कार्य जारी

जांजगीर-चाम्पा. लीलागर नदी में बने एनीकट से गिरकर बहे साढ़े 4 साल के मासूम शुभम का 21 घण्टे के बाद भी कुछ पता नहीं चला है. रेस्क्यू के लिए बिलासपुर से SDRF की टीम भी पहुंच गई है और जिले के गोताखोरों के साथ ही स्थानीय पुलिस और मल्हार पुलिस की मदद से बच्चे की खोजबीन की जा रही है.दरअसल, कल शनिवार को दोपहर करीब 2 बजे प्रकाश पटेल, मल्हार की ओर से अपने गांव डोंगाकोहरौद आ रहा था. रास्ते में कोसा गांव के पास लीलागर नदी में बने एनीकट को अपने बेटे को बाइक की टंकी में बिठाकर पार कर रहा था, उसकी पत्नी पीछे थी. इस दौरान बैलेंस बिगड़ा और बाइक समेत प्रकाश, उसका बेटा शुभम, एनिकट से नीचे लीलागर नदी के तेज बहाव में गिर गए. प्रकाश पटेल, तैरकर बाहर निकल गया, लेकिन उसका बेटा शुभम, नदी में बह गया.



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Kharod Loot Case : खरौद की ज्वेलरी शॉप में दिनदहाड़े लूट के मामले में 5 माह बाद भी पुलिस के हाथ खाली, CCTV में कैद हुए थे बदमाश, ईनाम घोषित करने और पोस्टर जारी करने के बाद भी पुलिस के लंबे हाथ से बदमाश हैं दूर, व्यवसायियों में नाराजगी...

उसकी खोजबीन के लिए मुलमुला पुलिस पहुंची और बाद में पामगढ़ एसडीएम, तहसीलदार भी मौके पर पहुंचे थे. जिस जगह घटना हुई है, वह मल्हार चौकी क्षेत्र है. आज यहां एसडीआरएफ की टीम भी पहुंच गई है और सुबह से बच्चे को तलाश की जा रही है, लेकिन 21 घण्टे बाद भी लापता बच्चे का पता नहीं चला है. रेस्क्यू टीम द्वारा लगातार खोजबीन की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  Sakti Big News : कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने ओमप्रकाश बंजारे को किया जिलाबदर, एक वर्ष तक सक्ती समेत इन जिलों से रहेगा बाहर... डिटेल में पढ़िए...

error: Content is protected !!