Janjgir Gothan Lady Training : समूह की महिलाओं को गोमूत्र से ब्रम्हास्त्र और जीवामृत बनाने की प्रक्रिया की मिली जानकारी, कॄषि वैज्ञानिक ने गोठान में महिलाओं को दी ट्रेनिंग

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा ब्लॉक के तिलई गांव के गोठान में समूह की महिलाओं को गोमूत्र से ब्रम्हास्त्र और जीवामृत बनाने की प्रक्रिया के बारे में कृषि वैज्ञानिक राजीव दीक्षित ने जानकारी दी. यहां समूह की महिलाओं ने ब्रम्हास्त्र और जीवामृत बनाने की प्रक्रिया को समझा.
इसके लिए ड्रम में पानी, गौमूत्र, मिट्टी और जहरीले पौधों की पत्तियों की आवश्यकता होती है. प्रशिक्षण के वक्त महिलाओं ने सभी सामग्री की मात्रा के बारे में समझा.

 



खास बात यह है कि तिलई गोठान के समूह की महिलाओं से 28 जुलाई को हरेली त्योहार के मौके पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बात करेंगे. इसके लिए तिलई गोठान की महिलाओं को गोमूत्र से ब्रम्हास्त्र और जीवामृत बनाने, व्यापक जानकारी दी गई.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

कृषि वैज्ञानिक राजीव दीक्षित का कहना है कि गोमूत्र से बने ब्रम्हास्त्र का उपयोग कीड़ों को मारने और जीवामृत का उपयोग फसलों-पौधों के लिए टॉनिक के रूप में किया जाता है. ये दोनों जैविक है और फसलों के लिए बेहद कारगर है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

आपको बता दें, 28 जुलाई हरेली से प्रदेश भर में राज्य सरकार 4 रुपये में गोमूत्र खरीदेगी. इस कार्य में गोठान में कार्यरत महिला समूह को प्रशिक्षण देकर अवगत कराया जा रहा है.

error: Content is protected !!