Janjgir Lover Arrest : प्रेमिका को आत्महत्या के लिए उकसाने वाला आरोपी प्रेमी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

जांजगीर-चाम्पा. हसौद पुलिस ने बरेकेलखुर्द गांव में प्रेमिका को आत्महत्या के लिए उकसाने वाले आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार किया है और न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. हसौद थाना प्रभारी योगेश पटेल ने बताया कि बरेकेलखुर्द गांव की 19 साल की प्रतिमा भार्गव की शादी 11 जुलाई को पुषौर के सूपा गांव के मनोज भार्गव से हुई थी.

 



इस दौरान 12 जुलाई को गांव के युवक पसंद भारद्वाज ने लड़की के पति को फोन करके बताया कि लड़की के साथ उसका प्रेम सम्बन्ध है और उससे वह शादी करेगा.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

इस पर 13 जुलाई को परिजन लड़की को गांव लेकर आ गए और वह मायके में ही रहने लगी थी. कल 23 जुलाई को प्रेमी पसंद भारद्वाज ने लड़की प्रतिमा को फोन किया और शादी करने से इंकार कर दिया. साथ ही, लड़की को उकसाते हुए उसे मर जाने की बात कही, जिसके बाद प्रेमिका प्रतिमा भार्गव ने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली.

घटना की सूचना के बाद हसौद पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई की. परिजन के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी प्रेमी पसंद भारद्वाज को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोप में गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Kharod Pratibha Samman : वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में 'प्रतिभा सम्मान समारोह एवं कॅरियर मार्गदर्शन' 16 सितंबर को, छग साहित्य अकादमी के अध्यक्ष और कलेक्टर सहित अन्य अतिथि होंगे शामिल...

Related posts:

error: Content is protected !!