Janjgir Rahul Birthday : बहादुर राहुल साहू का मनाया गया जन्मदिन, उत्सव में परिजन और ग्रामीण हुए शामिल, राहुल की मुस्कान से लोगों में दिखा उत्साह

जांजगीर-चाम्पा. मालखरौदा ब्लॉक के पिहरीद गांव में आज बहादुर राहुल साहू का जन्मदिन मनाया गया. बर्थडे सेलिब्रेशन में राहुल के माता-पिता और ग्रामीण शामिल हुए. यहां राहुल की मुस्कान देखकर लोगों में काफी उत्साह दिखा और सभी बेहद खुश नजर आए.

 



शिवरीनारायण में कई सौ साल से है रथयात्रा की परंपरा, भगवान जगन्नाथ का है मूल स्थान

आपको बता दें, पिहरीद गांव के 10 साल के राहुल साहू को 14 जून को 105 घन्टे के रेस्क्यू के बाद 65 फीट गहरे बोरवेल्स से बाहर निकाला गया था. राहुल, 10 जून को बोरवेल्स में गिरा था. रेस्क्यू के बाद बिलासपुर के अपोलो अस्पताल में भर्ती किया गया था, जहां से 25 जून को राहुल को डिस्चार्ज किया गया था और साहस के मिसाल राहुल साहू अपने घर पिहरीद पहुंचा था.

इसे भी पढ़े -  CG Asp-Dsp Transfer News : राज्य पुलिस सेवा के कई अफसरों का हुआ तबादला, देखिए पूरी सूची...

आज राहुल साहू के जन्मदिन अवसर पर एक बार फिर घर में लोग उमड़ पड़े और बहादुर राहुल को सभी ने जन्मदिन की बधाई देते हुए आशीर्वाद दिया. उस दौरान राहुल भी बेहद खुश नजर आया.

इसे भी पढ़े -  रायगढ़ में "लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ" रैली में शामिल होंगे पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल

Related posts:

error: Content is protected !!