Janjgir Rape Arrest : शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी रायपुर से गिरफ्तार, सिटी कोतवाली पुलिस ने की कार्रवाई

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर की सिटी कोतवाली पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को रायपुर से गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है. इस मामले में पुलिस ने आरोपी विकास रात्रे के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 के तहत जुर्म दर्ज किया है.

 



पीड़िता ने सिटी कोतवाली में थाने में आरोपी विकास रात्रे के विरुद्ध शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का केस दर्ज कराई थी. रिपोर्ट पर पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई तो पता चला कि आरोपी विकास फरार है. इस दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी विकास रात्रे, रायपुर में रहता है. पुलिस ने टीम बना कर रायपुर में दबिश दी और उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

Related posts:

error: Content is protected !!