Janjgir Arrest : नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी शख्स गिरफ्तार, भेजा गया जेल, पुलिस कर रही तफ़्तीश

जांजगीर-चाम्पा. मालखरौदा पुलिस ने नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी शख्स को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है.

 



मालखरौदा क्षेत्र के प्रार्थी ने 20 जुलाई को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी नाबालिग बेटी घर के बाहर गली में खेल रही थी, तभी राजकुमार कुर्रे ने अपनी दुकान में ले जाकर नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ की है.

इसे भी पढ़े -  Champa Death News : तालाब में डूबने से बुजुर्ग महिला की हुई मौत, पुलिस कर रही जांच

प्रार्थी की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी राजकुमार कुर्रे के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 और पास्को एक्ट की धारा 8 के तहत जुर्म में दर्ज किया था.

मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी राजकुमार कुर्रे, निवासी बड़ेपाडरमुड़ा को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी जांजगीर के विद्यार्थियों ने चित्तौड़गढ़, माउंट आबू एवं उदयपुर का शैक्षणिक भ्रमण किया...

Related posts:

error: Content is protected !!