Janjgir Sakti Police Action : लोहे का औजार लेकर डराने-धमकाने वाला आरोपी सक्ती से गिरफ्तार, भेजा गया जेल

जांजगीर-चाम्पा. सक्ती पुलिस ने लोहे का औजार लेकर डराने-धमकाने वाले आरोपी संतोष यादव को सक्ती से गिरफ्तार कर लिया है.



19 वर्षीय हरदी गांव निवासी देवेश बंजारे ने सक्ती थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि वह सुबह अपने दोस्तों के साथ सब्जी मंडी सब्जी लेने गया हुआ था, तभी सक्ती के संतोष यादव अपने हाथ में लोहे का औजार रखा हुआ था और देवेश बंजारे व उसके साथी को औजार से डराने धमकाने लगा. इस दौरान आरोपी संतोष दोनों को मार के लिए उतारू हो गया.

इसे भी पढ़े -  Sheorinarayan Big News : नाव और मोटर बोट को नगर पंचायत द्वारा सील करने का विरोध, 2 दिन से अनशन जारी, कल समर्थन देने पहुंची थी पामगढ़ विधायक...

पुलिस ने इस मामले में आरोपी संतोष के खिलाफ आम्रर्स एक्ट की धारा 25 के तहत जुर्म दर्ज किया है और आरोपी संतोष को सक्ती से गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपी संतोष से लोहे के औजार को भी जब्त किया है.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : किसान स्कूल में कृषक प्रशिक्षण सह जागरूकता कार्यक्रम 28 मार्च को...

error: Content is protected !!