Janjgir Thief : चोरों ने घर में की चोरी, सारागांव पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया

जांजगीर-चाम्पा. सारागांव थाना क्षेत्र के ग्राम रोहदा के घर में घुसकर चोरी करने का मामला सामने आया है. पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ ipc की धारा 380, 457 के तहत जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.



शिकायत में लक्ष्मण बरेठ ने पुलिस को बताया है कि घर में उपस्थित सभी लोग खाना खाकर सो गए थे, जब देर रात में उसकी बेटी की अचानक नींद खुली तो देखा कि कमरे के अंदर टीन के बाक्स में रखे 80 हजार रूपए एवं जेवरात को कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी करके ले गया है. रिपोर्ट पर सारागांव पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  Raigarh News : केलो नदी के उद्गम स्थल को पर्यटन के रूप में किया जाएगा विकसित, कलेक्टर ने पहाड़ लुड़ेग का किया निरीक्षण, उद्गम स्थल के संरक्षण और विकास पर ग्रामीणों से की चर्चा...

error: Content is protected !!