JanjgirChampa Arrest : नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल

जांजगीर-चाम्पा. चांपा थाना क्षेत्र के कुरदा गांव में नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म एवं भगाकर ले जाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 363, 366, 376 भादवि 4, 6 पॉक्सो एक्ट के तहत पंजीबद्ध किया है.

 



परिजन ने चांपा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिग लड़की घर में बिना बताए कहीं चली गई है, जिस पर आईपीसी की धारा 363 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था और गंभीरता को ध्यान में रखते हुए बालिका की पतासाजी की जा रही थी.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

विवेचना के दौरान बालिका को ग्राम कुरदा निवासी धनराज रोहित दास द्वारा भगाकर ले जाने की सूचना प्राप्त होने पर धनराज रोहित दास के घर में घेराबंदी कर दबिश दी और बालिका को बरामद कर आरोपी धनराज रोहित दास को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

Related posts:

error: Content is protected !!