Janjgir RoadBlock : मुख्य मार्ग पर पेड़ गिरने से 3 घण्टे तक सड़क पर लगा जाम, आने-जाने में राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा

जांजगीर-चाम्पा. हसौद थाना क्षेत्र के मल्दा गांव में वार्ड क्रमांक 7 में सड़क पर पीपल का पेड़ गिर जाने से 3 घण्टे तक जाम लगा रहा. हसौद मुख्य मार्ग होने से आवागमन बाधित रहा, जिससे लोगों को काफी परेशानी हुई. पेड़ गिरने की सूचना के बाद डायल 112 की टीम पहुंची और मल्दा गांव के युवकों की मदद से पेड़ को सड़क से हटाया गया.आपको बता दें कि हादसे के वक्त रोड पर कोई भी राहगीर नहीं थे, नहीं तो बड़ी घटना हो सकती थी. राहत की बात रही कि सड़क पर पेड़ गिरने से कोई घटना नहीं हुई. 2 दिन पहले भी कैथा-मलदा गांव के मध्य, सड़क पर पेड़ गिर गए थे. इससे भी आवागमन कई घन्टे तक बाधित हुआ था.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Naila : नैला दुर्गोत्सव में दान पत्र पर लकी ड्रा हुआ, देखिए सूची... किन्हें-किन्हें इनाम मिला...

Related posts:

error: Content is protected !!