JanjgirChampa Big Breaking : धारदार हथियार और ईंट-पत्थर से हमला कर युवक की हत्या, 10-12 संदेहियों से पूछताछ कर रही पुलिस, झगड़े के बाद हुई खूनी वारदात

जांजगीर-चाम्पा. चाम्पा क्षेत्र के भोजपुर में खूनी वारदात के बाद सनसनी फैल गई है. धारदार हथियार और ईंट-पत्थर से हमला कर युवक की हत्या के बाद पुलिस मौके पर पहुंची है और साक्ष्य जुटा रही है. साथ ही, हत्या के मामले में 10-12 संदेहियों से पुलिस पूछताछ कर रही है.

 



जानकारी के मुताबिक, मिशन रोड के डब्बू का बस स्टैंड के पास कुछ लोगों से विवाद हुआ, जिसके बाद विवाद होते-होते वे भोजपुर पहुंच गए. यहां विवाद इतना बढ़ा कि धारदार हथियार और ईंट-पत्थर से हमला कर युवक डब्बू की हत्या कर दी. विवाद के दौरान डायल 112 को सूचना मिली, जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची तो डब्बू की हत्या हो गई थी.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big News : कर्तव्य में लापरवाही एवं अनधिकृत अनुपस्थिति पर रहने पर पटवारी संघ के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव निलंबित, पूर्व में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध होने पर ज्योतिष कुमार सर्वे पटवारी निलंबित, हड़ताल में शामिल पटवारियों को ब्रेक इन सर्विस का नोटिस जारी, 141 पटवारी हैं अनिश्चिकालीन हड़ताल पर...

मामले की गम्भीरता को देखते हुए चाम्पा पुलिस टीम मौके पर पहुंची है और जांच कर रही है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.

आपको बता दें, मृतक डब्बू, हत्या समेत अन्य मामले का आरोपी है और वह आदतन बदमाश था. बताया यह भी जा रहा है कि जिन बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया है, उनमें से कई आदतन बदमाश हैं.

इसे भी पढ़े -  Khairagarh Big News : पत्रकार पर लाठी चलाने वाला CAF जवान निलंबित...

Related posts:

error: Content is protected !!