JanjgirChampa BJP protest : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी का पुतला फूंका, भाजपाइयों ने हसौद में प्रदर्शन किया

जांजगीर-चाम्पा. हसौद में भाजपाइयों ने नवनिर्मित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी का पुतला फूंककर विरोध प्रदर्शन किया.



भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला कोषाध्यक्ष लोकेश साहू ने बताया कि राष्ट्र की प्रथम नागरिक राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने आपत्तिजनक टिप्पणी की है. कांग्रेस पार्टी, आदिवासी विरोधी है, जिसके विरोध में भाजपाइयों द्वारा हसौद में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया. इस दौरान भाजपा नेता बड़ी संख्या में मौजूद थे.

इसे भी पढ़े -  CG Big News: जग्गी हत्याकांड मामले में अमित जोगी को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने 3 हफ्ते में सरेंडर करने के दिए निर्देश

error: Content is protected !!