JanjgirChampa News : कांग्रेस कमेटी की बैठक में खुलकर अपनी बात रखें पार्टी कार्यकर्ता : इंजी. रवि पांडेय

जांजगीर चाम्पा. “ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक में खुलकर अपनी बात रखें पार्टी कार्यकर्ता.” उक्त बातें ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नवागढ़ के मासिक बैठक के प्रभारी प्रदेश कांग्रेस के सचिव इंजी. रवि पाण्डेय ने कही। नवागढ़ के सामुदायिक भवन में आयोजित मासिक बैठक को सम्बोधित करते हुए इंजी पाण्डेय ने कहा कि कोई भी पार्टी कार्यकर्ता के दम पर बनती है, इसलिए प्रत्येक कार्यकर्ता की समस्याओं का निराकरण और उसके मान-सम्मान की रक्षा करना पार्टी का दायित्व है। मासिक बैठक में विशेष रूप से उपस्थित पूर्व विधायक मोतीलाल देवांगन ने कहा भूपेश बघेल की सरकार ने अपने घोषणा पत्र में शामिल सभी वादों को पूरा करने की ओर अग्रसर है. साथ ही साथ यूपीए सरकार की अभूतपूर्व निर्णयों को पार्टी कार्यकर्तावों को जनता तक पहचानी चाहिए।

 



इसे भी पढ़े -  Kisaan School Independence Day : देश के पहले किसान स्कूल बहेराडीह में ध्वजारोहण करेंगे BSF जवान रंजीत भारद्वाज

पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक दिनेश शर्मा ने कांग्रेस पार्टी के इतिहास और उसके विचारधारा पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम को नवागढ़ नगर पंचायत के अध्यक्ष भुनेश्वर केशरवानी, अनुसूचित जाति के प्रदेश संयोजक सरोज भारती, जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र प्रताप सिंह, वरिष्ठ कांग्रेसी ईश्वर देवांगन, महिला कांग्रेस की महासचिव माधुरी आदित्य, नगर कांग्रेस अध्यक्ष संतोष साहू, वरिष्ठ कांग्रेसी रामनिवास पाण्डेय, इंगलेश सिंह, पार्षद आनंद कश्यप, घनश्याम धीवर ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शत्रुहन दास महंत ने किया।

इसे भी पढ़े -  Kisaan School Pratibha Samman : किसान स्कूल में वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में 'प्रतिभा सम्मान समारोह' 15 अगस्त को, एडिशनल एसपी और एसडीएम समेत अन्य अफसर होंगे अतिथि...

कार्यक्रम में मुख्य रूप से नगर पंचायत शिवरीनारायण अध्यक्ष प्रतिनिधि मनोज तिवारी, नगर पंचायत उपाध्यक्ष अनिल गोंड, पूर्व नगर अध्यक्ष गोविंद केशरवानी, पार्षद वाजीद खान, पार्षद सनत आदित्य,लीलाधर आदित्य, सीमा श्रीकांत , शाहरुख खान, अब्दुल वहाब, सरपंच खगेन्द्र कश्यप, जोहन सूर्या, नवल ताम्रकार, मनोहर प्रधान, पवन कश्यप, अमरनाथ कश्यप, किशन आदित्य, शाहरुख खान, देवचरण यादव, रामेश्वर यादव एवं बहुत संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।

error: Content is protected !!