JanjgirChampa Murder Arrest : भोजपुर में हत्या के मामले में 7 आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों में 2 नाबालिग, अन्य 5 आरोपी फरार, चाम्पा पुलिस कर रही तलाश

जांजगीर-चाम्पा. चाम्पा पुलिस ने भोजपुर में डब्बू नाम के आदतन बदमाश की हत्या के मामले में 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों में 2 नाबालिग भी हैं. पुलिस ने 5 आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है, वहीं 2 नाबालिग आरोपी को बाल सम्प्रेक्षण गृह कोरबा भेजा गया है. मामले में अन्य 5 आरोपी फरार हैं, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है.

 



इसे भी पढ़े -  चांपा की होनहार बेटी अंशिका ऐरन अग्रवाल का प्रांतीय स्तर पर बजा डंका भाषण प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल कर बढ़ाया शहर का मान

चाम्पा थाने के टीआई मनीष परिहार ने बताया कि 13-14 जुलाई की रात भोजपुर में डब्बू की हत्या धारदार हथियार से की गई थी. मामले में पुलिस ने 5 आरोपी सूरज यादव, कमलेश रात्रे, सियाराम रात्रे, सुधांशु मिरी और अशोक रात्रे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. प्रकरण में चाम्पा पुलिस द्वारा जांच की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Naila News : नैला के ठाकुरदास नेभनदास क्लॉथ के संचालक की अनूठी पहल, नवरात्रि में मां दुर्गा के दर्शन के लिए 8 ई-रिक्शा की व्यवस्था की, श्रद्धालुओं को मिल रहा निःशुल्क लाभ...

Related posts:

error: Content is protected !!