शादीशुदा लोग राशन कार्ड में जल्द करवा लें ये अपडेट, वरना नहीं मिलेगा सरकारी फायदा, होगा भारी नुकसान

Ration Card Download: राज्य सरकारों की ओर से लोगों को राशन कार्ड जारी किया जाता है. राशन कार्ड की मदद से सरकार की ओर से लोगों को कम कीमत पर अनाज मुहैया करवाया जाता है. इसके जरिए लोगों को बाजार कीमत से कम दाम पर सब्सिडी वाला अनाज मिलता है. इससे गरीब तब के लोगों को काफी मदद मिलती है. हालांकि कई बार छोटी-छोटी गलतियों के कारण राशन कार्ड से मिलने वाले फायदों से लोग वंचित भी रह जाते हैं. ऐसे में जरूरी है कि राशन कार्ड में जरूरी अपडेट करवा लिए जाए.

 



 

 

 

करवा लें ये अपडेट

इसे भी पढ़े -  Rahod News : सीताराम कश्यप कॉलेज ऑफ फार्मेसी में विश्व फार्मासिस्ट दिवस 2026 पर अतिथियों ने फार्मासिस्टों की भूमिका और स्वास्थ्य सेवाओं में योगदान पर दिया संदेश

कई बार ऐसा होता है कि घर में लड़के की शादी हो जाती है और नई-नवेली दुल्हन घर में आ जाती है. हालांकि लोग घर में आए नए सदस्य का नाम राशन कार्ड में जुड़वाने में देरी कर देते हैं, जिसके कारण उस नए सदस्य के हिस्से का राशन उस परिवार को नहीं मिल पाता है. ऐसे में जरूरी है कि घर में आई नई सदस्य का नाम भी जल्दी से राशन कार्ड में जुड़वा लिया जाए.

 

 

देने होंगे दस्तावेज

घर की बहू का नाम राशन कार्ड में जुड़वा लेने से उसके हिस्से का राशन भी फिर हासिल किया जा सकता है. ऐसे में शादीशुदा लोगों को राशन कार्ड में जल्द से जल्द ये अपडेट करवा लेना चाहिए. राशन कार्ड में सदस्य का नाम जुड़वाने के लिए राज्य सरकार के हिसाब से जरूरी कुछ दस्तावेज भी उपलब्ध करवाने होंगे.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस पर स्वयंसेवकों ने दिया राष्ट्र निर्माण का संदेश, अकलतरा आईसेक्ट सेंटर में गूंजा स्वच्छता का संदेश, स्वयंसेवकों की रैली ने जीता सबका दिल, सेवा संकल्प अभियान में सृजन की झलक, छात्र-छात्राओं ने कबाड़ से गढ़ा कमाल...

 

 

ये काम करना भी जरूरी

इसके अलावा नवविवाहिता का नाम उसके पिछले घर के राशन कार्ड से भी हटवाना होगा और नाम हटवाने का प्रमाण पत्र भी जमा करना होगा. साथ ही नए घर में नवविवाहिता का नाम जुड़वाने के लिए शादी का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट भी जमा करना होता है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में हिन्दी साहित्य के राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जन्म जयंती पर "भारत में संपर्क भाषा के रूप में हिन्दी चुनौतियां और संभावनाएं" विषय पर संगोष्ठी कार्यक्रम आयोजित

Related posts:

error: Content is protected !!