तारक मेहता शो ही नहीं, इन फिल्म में भी अपने एक्टिंग का जलवा बिखेर चुकी हैं बबीता जी, कमल हासन के साथ भी आईं थीं नज़र. पढ़िए पूरी खबर…

तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta Ka ooltah Chashmash) टीवी शो दुनिया का एक ऐसा शो है जो हर घर में काफी लोकप्रिय तो है ही, लेकिन इसके साथ-साथ शो के सारे एक्टर्स भी काफी पॉपुलर हैं. उन्हीं में से एक नाम है ‘मुनमुन दत्ता’ (Munmun Dutta) का है, जो इस शो में बबीता जी का किरदार निभाती हैं.

 



 

 

शो में वैसे तो बबीता अय्यर के पत्नी के रोल में नजर आती हैं, लेकिन अय्यर से कहीं ज्यादा वो जानी जाती हैं जेठालाल के साथ अपनी केमेस्ट्री को लेकर. गौरतलब है कि जेठालाल हमेशा ही इनके साथ फलर्ट करते दिखते हैं, और दोनों का ये अंदाज़ फैंस को खूब पसंद आता है. वहीं तारक मेहता शो के अलावा मुनमुन दत्ता अपने ग्लैमरस अंदाज़ के लिए भी काफी मशहूर हैं. बहरहाल, बबीता जी के किरदार में तो आप मुनमुन को रोज़ ही देखते हैं, लकिन क्या आप जानते हैं कि तारक मेहता शो के अलावा ये कई फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं? जी हां, टीवी के दुनिया की बबीता जी फिल्मों में भी नज़र आ चुकी हैं. चलिए आपको उन फिल्मों के बारे में बताते हैं.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

 

 

इन फिल्मों में दिख चुकी हैं

तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो की बबीता जी फेम मुनमुन दत्ता कई फिल्मों में दिख चुकी हैं जिसमें एक बड़ा नाम साल 2005 में आई कमल हासन की फिल्म ‘मुंबई एक्सप्रेस’ (Mumbai Xpress) का हैं. इसके अलावा मुनमुन दत्ता पूजा भट्ट के निर्देशन में बनी फिल्म ‘हॉलीडे’ (Holiday) में भी काम कर चुकी हैं. ये फिल्म साल 2006 में आई थी. साल 2018 में इन्होंने फिल्म ‘द लिटिल गॉडेस’ (The Little Goddess) में भी अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरा था.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

 

 

इन सबके अलावा मुनमुन ने दो बंगाली फिल्मों में भी काम किया है जिनके नाम- ‘मुन गांधी नुहेन’ (Mun Gandhi Nuhen) और ‘अमर आकाश मेघ ब्रिष्टी’ (Amar Akashe Megh Brishti) हैं.

 

 

इस शो से की थी करियर की शुरुआत

मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta) ने अपने करियर की शुरुआत साल 2004 ‘हम सब बाराती’ (Hum Sab Baraati) शो से की थी. इसमें जेठालाल फेम दिलीप जोशी भी थे. बहरहाल, मुनमुन अब साल 2008 से तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta Ka ooltah Chashmash) शो का हिस्सा हैं.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

Related posts:

error: Content is protected !!