Roadies 18 विनर Nandini ने Ranvijay Singh और Sonu Sood को लेकर कही ऐसी बात, बताया कौन है दोनों में बेस्ट

रोडीज सीजन 18 (Roadies Season 18) खत्म हो चुका है, इस सीजन के विनर के रूप में आशीष भाटिया (Aashish Bhatia) और नंदिनी (Nandini) को चुना गया है. रोडीज 18 की विनर (Roadies 18 Winner) रही नंदिनी की बात करें तो वो पेशे से फिटनेस ट्रेनर हैं, हालांकि उनके लिए यहां तक का सफर तय करना बिल्कुल भी आसान नहीं रहा. अब विनर बनने के बाद नंदिनी (Nandini) ने अपनी अभी तक के एक्सपीरिएंस के बारे में खुलकर बात की. बता दें रोडीज सीजन 18 के इस बार होस्ट थे सोनू सूद. उनसे पहले इस शो को रणविजय सिंह ही होस्ट करते हुए नजर आए थे. नंदिनी से जब पूछा गया कि आखिर रणविजय सिंह (Ranvijay Singh) और सोनू सूद (Sonu Sood) में कौन बेस्ट है, तो उन्होंने बेहद ही शानदार तरीके से इसका जवाब दिया.

 



इसे भी पढ़े -  Akaltara News : नगर पंचायत नरियरा में भ्रष्टाचार उजागर, 6 महीने पहले बना CC रोड 15 दिन भी नहीं टिका, उखड़ रहे परखच्चे, मरम्मत के नाम पर सिर्फ लीपापोती, कलेक्टर से हुई शिकायत...

 

 

इस मुद्दे पर बात करते हुए नंदिनी (Nadini) ने कहा कि शो के होस्ट को लेकर किसी भी तरह की तुलना ना की जाए वही ठीक है. सोनू सूद हों या फिर रणविजय सिंह दोनों में अपनी अलग-अलग क्वालिटी है. नंदिनी ने आगे कहा कि वो हमेशा से ही रोडिज की फैन रही हैं, ऐसे में हमेशा से मुझे ये उम्मीद थी कि रणविजय (Ranvijay) सर से मिल पाऊंगी. क्योंकि वो काफी लंबे समय से इस शो का हिस्सा थे. नंदिनी ने आगे कहा कि उनके सफर की जब शुरुआत हुई तो उस दौरान वो सोनू सूद से मिलीं. जिसमें एक अलग ही तरह की वाइब्स देखने को मिली.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ आईटीआई बनाहिल में विश्वकर्मा पूजन एवं दीक्षांत समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

 

 

नंदिनी (Nandini) ने सोनू सूद के बारे में बात करते हुए कहा कि वो बिल्कुल अलग हैं रणविजय सिंह (Ranvijay Singh) से, हालांकि रणविजय भी अपने आप में बेस्ट हैं. रोडीज विनर ने कहा कि उन लोगों ने रणविजय को शो में बिल्कुल भी मिस नहीं किया, इसके पीछे क वजह ये थी कि सोनू अपनी तरफ से शो में नए-नए एलिमेंट्स जोड़ते रहते थे. सोनू ने सभी कंटेस्टेंटे को बहुत ही अच्छे तरीके और फनी ढंग से चीजों को सिखाया. इतना ही नहीं बल्कि शो मे सोनू (Sonu) किसी को आपस में लड़ने नहीं देते थे, अगर कंटेस्टेंट में कभी लड़ाई शुरू भी होती थी तो वो उसे रोक दिया करते थे.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : नगर पंचायत नरियरा में भ्रष्टाचार उजागर, 6 महीने पहले बना CC रोड 15 दिन भी नहीं टिका, उखड़ रहे परखच्चे, मरम्मत के नाम पर सिर्फ लीपापोती, कलेक्टर से हुई शिकायत...

Related posts:

error: Content is protected !!