शो ‘भाबी जी घर पर हैं’ के एक्टर ‘मलखान’ की मौत का हुआ खुलासा, अंगूरी भाबी ने बताई मौत की वजह! पढ़िए खबर..

टीवी सीरियल ‘भाबी जी घर पर हैं’ (Bhabhi Ji Hhar Par Hain) छोटे पर्दे का सबसे पसंदीदा शो में से एक है. शो को दर्शकों का खूब प्यार मिलता है. शो के हर किरदार को खूब प्रशंसा मिली है.
चाहे कोई भी किरदार हो. पसंदीदा किरदारों में से एक में ‘मलखान’ (Malkhan) का रोल भी है, जिसे लोग खूब पंसद करते हैं. लेकिन मलखान के फैंस के लिए एक बुरी खबर है. शो के मशहूर एक्टर का निधन हो गया है. हर किसी को इस खबर के आने के बाद काफी ज्यादा धक्का लगा है. मलखान का असली नाम दीपेश भान (Deepesh Bhan) है. उनका शनिवार की सुबह निधन हो गया था. उनकी आकस्मिक मौत से हर कोई दुखी है.

 



इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : जीएसटी विभाग में ज्वाइंट कमिश्नर स्तर के अधिकारियों का हुआ तबादला, राज्य सरकार ने आदेश किया जारी...देखिए पूरी सूची...

 

 

आपको बता दें, दीपेश भान की मौत का कारण हर कोई जानने के लिए परेशान है. इसी बीच ‘भाबी जी घर पर हैं’ (Bhabhi Ji Hhar Par Hain) शो में ‘अंगूरी भाबी’ का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस शुभांगी अत्रे ने हाल ही में एक जानी मानी मीडिया संस्थान को इंटरव्यू के जरिए दीपेश भान (Deepesh Bhan) की मौत का कारण बताते हुए कहा कि उनकी मौत ब्रेन हैमरेज से हुई है.

इसे भी पढ़े -  CG Big News : सूबेदार-उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा स्थगित, 2 से 4 नवंबर तक होनी थी लिखित परीक्षा, CGPSC ने जारी किया आदेश, अभ्यर्थियों को झटका...

 

एक्ट्रेस ने कहा- ‘दीपेश सुबह बिल्कुल ठीक थे. मैं दीपेश की बिल्डिंग में ही रहती हूं. वो सुबह अच्छे भले अपने दोस्तों के साथ क्रिकेट खेल रहे थे. अचानक वो जमीन पर गिर गए. वहा मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें उठाने की कोशिश की. मगर उन्होंने रिएक्ट नहीं किया. इसके बाद उन्हें जल्दी हॉस्पिटल ले जाया गया. हॉस्पिटल में दीपेश को मृत घोषित कर दिया गया.

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : जीएसटी विभाग में ज्वाइंट कमिश्नर स्तर के अधिकारियों का हुआ तबादला, राज्य सरकार ने आदेश किया जारी...देखिए पूरी सूची...

Related posts:

error: Content is protected !!