श्रीदेवी के साथ काले कपड़ों में खड़ा शख्स है सुपरस्टार और बहुत बड़ी शख्सियत का बेटा, मां के इशारों पर नाचता था बॉलीवुड, आपने पहचाना?

नई दिल्ली: बॉलीवुड खजानों का पिटारा है. यहां ऐसी-ऐसी कहानियां दफन हैं, जिन्हें सुनकर आप हैरान रह जाएंगे. बॉलीवुड के दिलचस्प किस्से लोगों को खूब लुभाते हैं. शायद यही वजह है कि बॉलीवुड से जुड़ी कोई भी तस्वीर या पोस्ट सोशल मीडिया पर आते ही आग की तरह वायरल हो जाती है. इसी क्रम में हम आपके लिए एक बार फिर एक ऐसी फोटो लेकर आए हैं, जो इस समय चर्चा में है. बता दें, इस फोटो में दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी को देखा जा सकता है. श्रीदेवी बॉलीवुड की फर्स्ट लेडी सुपरस्टार थीं और उन्हें पूरी दुनिया पहचानती है. ऐसे में चैलेंज उनके साथ बीच में खड़े होकर फोटो खिंचवा रहे शख्स को पहचानने का दिया गया है.

 



इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : छग शासन के माटी कला बोर्ड अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती का केरा गांव में भव्य स्वागत, भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश शुक्ला के निवास पर हुआ आगमन

 

 

वायरल हो रही तस्वीर में आप देख सकते हैं कि श्रीदेवी साड़ी पहने लेफ्ट साइड में खड़ी हैं और राइट साइड में रमेश सिप्पी खड़े हैं. दोनों के बीच में जो लड़का खड़ा दिख रहा है, वह बॉलीवुड की दिग्गज कोरियोग्राफर का बेटा है. अगर आप नहीं पहचान पाए तो बता दें कि यह दिग्गज कोरियोग्राफर अब इस दुनिया में नहीं हैं और पूरे बॉलीवुड को अपने इशारों पर नचा चुकी हैं. नहीं पहचाना? तो चलिए बता दें, ब्लैक कपड़ों में नजर आ रहा शख्स और कोई नहीं, बल्कि दिवंगत कोरियोग्राफर सरोज खान के बेटे अमित हैं.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

 

 

इस तस्वीर को शेयर करते हुए इसके कैप्शन में बताया गया है कि यह फोटो ‘वो कौन है’ के मुहूर्त की है, जिसमें सरोज खान के बेटे अमित ने काम किया था. साथ में यह भी बताया गया है कि श्रीदेवी के साथ चश्मे में दिखाई देने वाले शख्स बॉलीवुड के मशहूर निर्माता और निर्देशक रमेश सिप्पी हैं.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

Related posts:

error: Content is protected !!