Asia Cup 2022: दो विस्फोटक बल्लेबाजों की वापसी के साथ भारतीय टीम का ऐलान, देखिये पूरी लिस्ट…

मुम्बई- भारतीय पुरूष टीम ने बेस्टइंडीज पर शानदार सीरिज की जीत के बाद अब भारतीय टीम की निगाहें एशिया कप की ओर है। वहीं बीसीसीआई ने एशिया कप 2022 के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। एशिया कप 2022 का आगाज 27 अगस्त से होने जा रहा है। अक्टूबर 2022 में होने वाले विश्वकप को ध्यान में रखते हुए इस बार एशिया कप टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा।

 



एशिया कप 2022 में 6 टीमें हिस्सा ले रही है। जिसमें भारतीय टीम एशिया कप जीतने की सबसे बड़ी दावेदार है। इस एशिया कप के लिए भारतीय टीम में विराट कोहली और केएल राहुल की टीम में वापसी हुई है। वहीं तेज गेंजबाज बुमराह को चोट के कारण बाहर रखा गया है। वहीं इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम का पहला मुकाबला पाकिस्तान से 28 अगस्त को होना है।

इसे भी पढ़े -  CG BIG NEWS : पटवारी हड़ताल पर सरकार का बड़ा एक्शन, प्रदेश में हड़ताली पटवारियों को अब तक 3912 कारण बताओ नोटिस जारी, 141 पटवारी निलंबित, 95 का तबादला, 336 के खिलाफ सख्त कार्रवाई...देखिए पूरी सूची...

एशिया कप 2022 भारतीय टीम-रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, दीपक हुड्डा, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पांड्या, रवीन्द्र जडेजा, रविचन्द्रन अश्विन, युजवेन्द्र चहल
रवि विश्नोई, अर्शदीप सिंह, आवेश खान। वहीं दीपक चाहर, श्रेयस अय्यर और अक्षर पटेल को स्टैन्डबाय के रूप में रखा गया है।

इसे भी पढ़े -  Sarguja Police Transfer News : पुलिस विभाग में हुआ बड़ा फेरबदल, 7 टीआई सहित 46 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर, SSP ने जारी किया आदेश, देखिए पूरी सूची...

Related posts:

error: Content is protected !!