छत्तीसगढ़: जलप्रताप में डूबे 7 लोग, 1 की हुई मौत, एक महिला की हालत गंभीर, 5 लोग अब भी लापता. 1 ही परिवार के हैं सब लोग…

रायपुर: छत्तीसगढ़ के कोरिया में रमदहा जलप्रपात में पिकनिक मानने आये सात लोग डूब गये, जिनमें से दो लोगों को निकाल लिया गया है और शेष पांच की तलाश जारी है। पानी से निकाले गये दो लोगों में एक की मौत हो गई है, किन्तु एक महिला की हालत गंभीर है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 



 

 

जानकारी के मुताबिक, मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले से आज एक ही परिवार के सात लोग जिनमें महिलाए भी थी, सभी पिकनिक मनाने के लिए कोरिया भरतपुर ब्लाॅक के रमदहा जलप्रपात आये थे। इस दौरान सभी जलप्रपात के गहरे पानी में उतरे। देखते ही देखते सभी पानी में डूबने लगे। घटना के दौरान आसपास के ग्रामीण भी मौके पर थे, जिन्होंने पानी में उतर कर डूब रहे लोगों को बचाने की कोशिश की।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल के श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में 'युवा संवाद' कार्यक्रम आयोजित, सांसद कमलेश जांगड़े हुई शामिल..

 

 

ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद दो लोागों को पानी से बाहर निकाला। इनमें एक युवक की मौत हो चुकी थी। वहीं एक महिला गंभीर थी, जिसे अस्पताल उपचार के लिए भर्ती कराया गया। बाकि पांच डूबे हुये लोगों की तलाश पुलिस और गोताखोर की टीम कर रही है। हालांकि अबतक उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल की दो स्वयंसेविकाएं श्रेष्ठ स्वयंसेवक सम्मान से पुरस्कृत, SNPV रायगढ़ के कुलपति ने किया सम्मानित, क्षेत्र में खुशी की लहर...

Related posts:

error: Content is protected !!