Janjgir Police Action : ऑनलाइन शॉपिंग साइटों से मंगाए गए धारदार 41 नग बटन चाकू, छुरी एवं 1 नग प्लास्टिक लाइटर गन जब्त, नाबालिग और युवाओं को दी गई है समझाइश, …डिजाइनर चाकू-छुरी से क्या करना चाहते थे युवा, बड़ा सवाल ?

जांजगीर-चाम्पा. नाबालिग व युवकों से धारदार बटन चाकू, छुरी और प्लास्टिक लाइटर गन को पुलिस ने जब्त किया है. सभी चीजें ऑनलाइन शॉपिंग साइटों से मंगाई गई थी.

 



एसपी ऑफिस में प्रेस कांफ्रेंस कर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी ने बताया कि ऑनलाइन शॉपिंग साइटों से मंगाए गए धारदार 41 नग बटन चाकू, छुरी एवं 1 नग प्लास्टिक लाइटर गन को नाबालिग लड़कों व युवाओं से जब्त किया गया है.

उन्होंने बताया कि नाबालिग लड़कों, युवाओं एवं उनके परिजनों को दी गई है कि इस प्रकार की किसी भी चीज को न खरीदें इससे किसी भी वक्त या कभी भी कोई घटना घट सकती है. उन्होंने आगे कहा कि साइबर टीम द्वारा सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है और यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी.

इसे भी पढ़े -  CG NEWS : अन्वेषण में उत्कृष्टता के लिए एडिशनल एसपी योगेश कुमार साहू को मिला ‘केन्द्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक-2026’, कोरबा के बहुचर्चित सामूहिक दुष्कर्म एवं तिहरे हत्याकांड की उत्कृष्ट विवेचना के लिए मिला राष्ट्रीय स्तर का प्रतिष्ठित सम्मान, 5 आरोपियों को मृत्युदंड एवं 1 आरोपी को आजीवन कारावास की मिली थी सजा

इतना तो है, इस मामले में पुलिस ने बड़ी गम्भीरता दिखाई है, नहीं तो कभी भी बड़ी घटना घट सकती थी. बड़ा सवाल यह भी है कि आखिर इन डिजाइनर चाकू-छुरी को नाबालिग और युवाओं ने क्यों मंगाया था और क्या करना चाहते थे ?

इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

Related posts:

error: Content is protected !!