छत्तीसगढ़: दहशत में राजधानी! कोरोना के इतने नए मामले दर्ज, पिछले 24 घंटो में 2 की मौत

रायपुर. प्रदेश में लगातार बढ़ते कोरोना संक्रमण से अब कोविड-19 के पिछले 24 घंटे में 255 नए मामले आए जिससे संक्रमितों की संख्या बढ़कर 11,69,787 हो गई। राज्य में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

 



उन्होंने बताया कि मंगलवार को 30 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई, वहीं 579 लोगों ने गृह पृथक-वास की अवधि पूरी की। राज्य में पिछले 24 घंटे में दो मरीजों की मृत्यु हुई।

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Pamgarh Double Murder Arrest : 10 लाख उधार लिया और जब वापसी करने का दबाव बढ़ा तो रच डाली संगीन साजिश, आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल, शराब में सुहागा मिलाकर पिलाया, झोलाछाप डॉक्टर और पार्षद की हुई थी मौत... डिटेल में पढ़िए...

अधिकारियों ने बताया कि संक्रमण के जो नए मामले आए, उनमें रायपुर से 70, दुर्ग से 50, राजनांदगांव से 13, बालोद से पांच, बेमेतरा से पांच, कबीरधाम से तीन, धमतरी से 11, बलौदाबाजार से 12, महासमुंद से 7, रायगढ़ में 16, बिलासपुर में 15 मामले सामने आए। वहीं 609 कोरोना मरीजों को डिस्चार्ज भी किया गया। शेष मामले अन्य जिलों से बताये जा रहे हैं।

साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि छत्तीसगढ़ में अब तक 11,69,787 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है, जिनमें से 11,52,778 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हो गए हैं। राज्य में 2926 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में वायरस से संक्रमित 14,083 लोगों की मौत हुई है।

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल में साइबर सिक्योरिटी एवं अवेयरनेस प्रोग्राम आयोजित, विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव के बताए उपाय

Related posts:

error: Content is protected !!