छत्तीसगढ़: मंदिर से मूर्ति की लूट, बंदूक की नोंक पर लूट की वारदात. पुजारी को बंधक बनाकर गणेश जी की प्राचीन प्रतिमा ले भागे बदमाश. तफ्तीश कर रही पुलिस…

बिलासपुर: बिलासपुर में भगवान गणेश की प्राचीन मूर्ति की लूट की बड़ी वारदात हुई है। बंदूक की नोंक पर लूट की ये पूरी वारदात हुई है। घटना मस्तूरी इलाके के इटवा पाली की है. लूट से इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में भी आक्रोश है।

 



 

 

 

दरअसल गणेश जी के प्रति स्थानीय लोगों की गहरी आस्था है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची है और मामले की जांच में जुट गयी है। घटना बीती रात की बतायी जा रही है। तीन से चार बदमाश मंदिर में घुसे और प्राचीन काल के बेस कीमती ग्रेनाइड से बने भवर गणेश लूट ली।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : चंद्रपुर पदयात्रा समिति के अस्थाई कार्यालय का हुआ भव्य उद्घाटन, सांसद कमलेश जांगड़े ने किया शुभारंभ, 27 वर्षों से जारी पदयात्रा के लिए अतिथियों ने दी शुभकामनाएं

 

 

इस दौरान जब पुजारी ने विरोध किया तो उसके हाथ पांव बांध दिये और मुंह पर टेप चिपका दिया।

 

 

आपको बता दें कि 12 साल पहले भी गणेश प्रतिमा की चोरी हुई थी, जिसे बाद में बरामद कर लिया गया था। अब दूसरी बार इसी तरह की वारदात हुई है। बंदूक की नोंक पर मूर्ति लूट की ये पहली घटना है। पुलिस इस मामले में अलग-अलग बिंदुओं पर जांच कर रही है।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big Arrest : BDG ऑनलाइन सट्टा ऐप के अंतरजिला नेटवर्क का पर्दाफाश, 6 आरोपी गिरफ्तार, सायबर थाना पुलिस की कार्रवाई, डिटेल में पढ़िए...

Related posts:

error: Content is protected !!