Janjgir Big News : मुख्यमार्ग पर चक्काजाम करने वाले ABVP के कार्यकर्ताओं एवं छात्रों के खिलाफ FIR, 13 लोगों के खिलाफ नामजद एवं अन्य पर हुई FIR

जांजगीर-चाम्पा. चंद्रपुर मुख्यमार्ग पर चक्काजाम करने वाले अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं एवं छात्रों के खिलाफ पुलिस ने जुर्म दर्ज किया गया है. शिकायत पर 13 लोगों के खिलाफ नामजद एवं अन्य पर FIR दर्ज किया है. चक्काजाम के दौरान पुलिस से झूमाझटकी भी हुई थी.

 



आपको बता दें, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने कार्यकर्ताओं एवं छात्रों ने अपनी मांगो को लेकर चंद्रपुर मुख्यमार्ग पर 2 घंटे तक चक्काजाम किया था, जिससे राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था, जिसमें चंद्रपुर पुलिस ने पुरषोत्तम देवांगन, शशि मेहर, दिलीप महाजन, रिंकू वैष्णव, अजय देवांगन, शिवा वैष्णव, लिकेश यादव, गोविंद देवांगन, देवेंद्र देवांगन, विनायक गोस्वामी, चेतन पटेल, जय माली, मोंटू माली सहित 13 लोगों के खिलाफ नामजद एवं अन्य के ऊपर FIR दर्ज किया है.

इसे भी पढ़े -  Korba Teacher Suspend : राजनीतिक दल के कार्यक्रमों में सक्रियता शिक्षक को पड़ी भारी, संयुक्त संचालक ने सस्पेंड किया, जांजगीर-चाम्पा जिले की बलौदा नगर पंचायत की अध्यक्ष के पति हैं शिक्षक...

चंद्रपुर थाना की टीआई सतरूपा तारम ने बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं एवं छात्रों ने बिना सूचना के मुख्यमार्ग पर चक्काजाम किया था, जिससे राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था, जिसमें 13 लोगों के खिलाफ नामजद एवं अन्य पर FIR दर्ज किया गया है.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : पराली जलाने के बजाय उससे करें मशरूम उत्पादन, खेती के लिए बनाएं जैविक खाद, किसान स्कूल में आयोजित हुआ मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम, किसानों को पराली के सदुपयोग के बताए तरीके...

Related posts:

error: Content is protected !!