Janjgir Karate Spardha : दो दिवसीय राज्य स्तरीय ओपन कराते चैम्पियनशिप 27 अगस्त से, स्पर्धा में महिला-पुरुष शामिल होंगे, छग गौसेवा आयोग के अध्यक्ष करेंगे शुभारम्भ

जांजगीर-चाम्पा. जिला कराते संघ एवं राज्य यूनाइटेड शोतोकान कराते एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में 27 एवं 28 अगस्त को स्थानीय नेताजी चौक स्थित मंगल भवन जांजगीर में राज्य स्तरीय ओपन कराते चैम्पियनशिप 2022 का भव्य आयोजन किया गया है. आयोजन कमेटी के अध्यक्ष सनत राठौर एवं सचिव वरुण पाण्डेय ने बताया कि 27 अगस्त को साम 6 बजे उद्घाटन समारोह में राजेश्री महंत रामसुंदर दास (अध्यक्ष राज्य गौ सेवा आयोग, केबिनेट मंत्री), इंजी रवि पाण्डेय,

 



राजकुमार साहू (सभापति जिला पंचायत), हर्षवर्धन बबलू (पूर्व राज्य मंत्री दर्जा), गोपेश्वर कहरा (अध्यक्ष हाकी संघ), अमर सुल्तानिया ( युवा भाजपा नेता ), ज्ञानेश तिवारी (फिल्म निर्माता), हितेश यादव ( अध्यक्ष ओलम्पिक संघ) जितेंद्र तिवारी (सचिव ओलम्पिक संघ), प्रमोद बैस (जिला खेल अधिकारी) एसएस बघेल, हरीराम जायसवाल, बंटी शर्मा, अमित मिश्रा, आलोक अग्रवाल, श्रीमती सोनाली सिंह, महेंद्र पाटले, राजेश राठौर, मोहन लाल साहू, मदन यादव, भैरम सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों के गरिमामयी आतिथ्य में सम्पन्न होगा. उक्त चेम्पियनशिप में महिला, पुरुष के विभिन्न वजन एवं आयु समूहों में कोरबा, रायपुर, बलौदाबाजार, रायगढ़, दुर्ग, बिलासपुर, महासमुंद, गरियाबंद, बालोद, सरगुजा संभाग, राजनांदगांव मेजबान जांजगीर चाम्पा सहित विभिन्न जिलों से चुनिंदा 300 से अधिक खिलाड़ी शिरकत करेंगे, जिसमे काता एवं कुमिते इवेंट में कुल 50 वर्गो में चेम्पियनशिप सम्पन्न होगी, चेम्पियनशिप की सम्पूर्ण औपचारिक तैयारियां कर ली गई है जिसमे भोजन, आवास, प्राथमिक चिकित्सा, पुरस्कार, सहित अन्य आवश्यक वस्तुओं की प्रबन्ध आयोजकों द्वारा किया गया है,

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : दीपावली की सजावट में कभी खास पहचान रखने वाला जंगली पीला गेंदा विलुप्ति के कगार पर, किसान स्कूल के संचालक ने दिलाई नई पहचान, संचालक दीनदयाल यादव के प्रयासों को मिली राष्ट्रीय पहचान, भारत सरकार के पौधा किस्म एवं कृषक अधिकार संरक्षण प्राधिकरण ने 11 जुलाई 2024 को जारी किया 2150 पंजीयन क्रमांक, वर्ष 2016 में संरक्षण एवं पंजीयन के लिए किया था आवेदन

20 से भी अधिक वर्षों से इस तरह के कराटे चेम्पियनशिप का आयोजन कमेटी द्वारा गरिमापूर्ण आयोजन जिले में आयोजित किया जाता रहा है. समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह 28 अगस्त को साम 6 बजे सनत राठौर (प्रदेशाध्यक्ष राठौर क्षत्रिय समाज एवं अध्यक्ष कराटे संघ), रवि भारद्वाज (छाया सांसद),सन्तोष गुप्ता (पूर्व अध्यक्ष न. पं.राहोद),केदार सिंह राठौर (वरिष्ठ समाजसेवी)चौलेश्वर चंद्राकर प्रदेशाध्यक्ष कांग्रेस पी. वर्ग,एड. गणेश गुजराल, सोहन डहरिया, बजरंग शर्मा, मनोबल जाहिरे, (संयोजक विद्यार्थी परिषद), राकेश दिवाकर, श्रीमती सन्तोषी मनोज रात्रे, पप्पू खान (पूर्व पार्षद) सहित अन्य जनप्रतिनिधियों के सानिध्य एवं आतिथ्य में सम्पन्न होगा ।

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

Related posts:

error: Content is protected !!