छत्तीसगढ़: खतरे के निशान पर पहुंचा राज्य के सबसे बड़े बांध का पानी, खोले गए सभी 14 गेट, मंडराया बाढ़ का खतरा

धमतरी. प्रदेश में बीते कुछ दिनों से तेज बारिश हो रही हैं। राज्य के कई जिले ऐसे हैं,जहां पिछले एक सप्ताह से सूर्योदय नहीं हुआ हैं. बिलासपुर,बलौदाबाजार, जांजगीर, धमतरी, गरियाबंद और कांकेर जिले में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश का सिलसिला जारी हैं।

 



नदी-नाले और खेत-खलिहानों में पानी ही पानी दिखाई दे रहा हैं। किसान आफत कि बारिश से काफी चितिंत हैं। फसल पानी में धीरे धीरे डूब रहे हैं। महानदी पिछले 3-4 दिनों से उफान पर हैं।

अब खबर आ रही हैं कि गंगरेल बांध का पानी खतरे के निशान के ऊपर चला गया हैं। बांध के सभी 14 गेट खोलकर पानी छोड़ा जा रहा हैं। बताया जा रहा हैं कि 80 हजार क्यूसेक प्रति सेकेंड से पानी छोड़ा जा रहा हैं।

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

महानदी किनारे बसे गांवों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया हैं। कई सालों के बाद गंगरेल से इतनी ज्यादा मात्रा में पानी छोड़ा जा रहा हैं। ऐसे में बाढ़ की आशंका के चलते महानदी किनारे में बसे गांवो में हाई अलर्ट जारी किया गया है।

गौरतलब है कि जिले के सोढूर बांध,दुधावा और माडमसिल्ली बांध की लबालब हो गया है। जिसके चलते 14 अगस्त को सोढूर बांध के पांचो गेट को खोलकर पानी सोढूर नदी में छोडा गया हैं।

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : लायंस स्कूल चाम्पा के विद्यार्थियों ने देखी छत्तीसगढ़ की 36 भाजियां, स्कूल प्रबंधन ने स्कूली बच्चों को कराया देश के पहले किसान स्कूल का भ्रमण

बहरहाल जिला प्रशासन का कहना है कि बाढ से निपटने के लिए पूरी तैयारी कर ली गई है। बाढ प्रभावित गांवो के सुराक्षित स्थानो में अतिरिक्त राशन रखवाया गया हैं। साथ ही लोगो के रहने के लिए गांव के सामुदायिक भवन,स्कूल में पूरी व्यवस्था की गई है।

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Thief : ज्वेलरी दुकान में लाखों की चोरी, CCTV के DVR भी बदमाश ले गए, 4 जगह का ताला तोड़कर अंदर घुसे थे बदमाश...

Related posts:

error: Content is protected !!