Independence Day : संस्कार पब्लिक स्कूल हरेठी सक्ती में 76वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया

जांजगीर-चाम्पा. संस्कार पब्लिक स्कूल हरेठी सक्ती में 76वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया. आज के इस पावन दिवस पर संस्था के फाउंडर द्वारिकानाथ स्वर्णकार एवं चेयरमेन प्रकाश चंद अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे तथा संस्था के प्राचार्य डॉ. हरेंद्र पाल सिंह चौहान, अभिभावकगण, शिक्षक शिक्षिकाएं, अन्य कार्यकर्ताओं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे. आज के इस कार्यक्रम में मंच संचालन अशोक कुमार खूंटे एवं कुमारी मेघा दीप के द्वारा सफलतापूर्वक किया गया.

 



इसे भी पढ़े -  Korba Teacher Suspend : राजनीतिक दल के कार्यक्रमों में सक्रियता शिक्षक को पड़ी भारी, संयुक्त संचालक ने सस्पेंड किया, जांजगीर-चाम्पा जिले की बलौदा नगर पंचायत की अध्यक्ष के पति हैं शिक्षक...

कार्यक्रम के आरंभ में संस्था प्रमुख हरेंद्र पाल सिंह चौहान द्वारा आजादी के महत्व के बारे में विद्यार्थियों को बताया गया तथा उनको अपने जीवन में अमल करने के लिए प्रेरित किया. तत्पश्चात विद्यालय के बच्चों के द्वारा रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दी, जिसमें बच्चो ने बडचड़ कर भाग लिया तथा आजादी के महत्व को अपनी प्रस्तुति से समझाया.

अंत में श्रीमती सविता पटवा के द्वारा उपस्थित मुख्य अतिथि एवं समस्त उपस्थित गणमान्य को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई देते हुए सभी को अपनी उपस्थिति एवं अपने बहुमूल्य समय देने के लिए साधुवाद दिया गया तथा कार्यक्रम को सफल बनाया गया.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big News : ACB ने रिश्वत लेते महिला प्राचार्य को पकड़ा था, जेल में होने के बाद अब सस्पेंड, शिक्षा विभाग के अवर सचिव ने आदेश जारी किया...

Related posts:

error: Content is protected !!