छत्तीसगढ़: कांग्रेस के प्रदर्शन में घुसे चोर! किसी का पर्स, मोबाइल, तो किसी के जेब से नगदी पार, पुलिसवाले भी नहीं बच पाए…विस्तार से पढ़िए

कांग्रेस के मोदी सरकार के विरुद्ध प्रदर्शन के दौरान अजीबोगरीब वाकया देखने को मिला। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में जिस जगह पर कांग्रेस कार्यकर्ता केंद्र की मोदी सरकार के विरुद्ध प्रदर्शन कर रहे थे, वहां अनेक लोगों के पर्सनल सामान चोरी हो गए। किसी के जेब से पर्स पार हो गया तो किसी के जूते ही खो गए।

 



इतना ही नहीं पार्टी के रायपुर ग्रामीण के जिला अध्यक्ष ऊधो वर्मा के तो 50 हजार नगदी रुपए तक गायब हो गए। खबर को कवर करने पहुंचे एक मीडियाकर्मी का पहचान पत्र भी गायब हो गया। वहीं एक कार्यकर्ता का मोबाइल पार हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस प्रदर्शन के दौरान 10 से 12 लोगां का पर्स चोरी हुआ है, 3 पुलिस वालों का भी पर्स चोरी हो गया है…बलौदा बाजार जिला अध्यक्ष किशोर बघेल.. किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष सूरजपुर जगदीश सिंह…कमल सिंह कुर्राम किसान कांग्रेस उपाध्यक्ष सूरजपुर.. सभी सिविल लाइन थाने में जाकर अपनी शिकायत दर्ज कराई है।

इसे भी पढ़े -  Korba News : ACB समूह की कोल वाशरियों एवं ताप विद्युत परियोजनाओं की 1999 से वर्तमान तक सीबीआई, एसआईटी जांच की मांग, दीपका में धरना देकर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं केंद्र-राज्य सरकार को ज्ञापन

राजधानी रायपुर के अंबेडकर चौक पर कांग्रेस कार्यकर्ता राहुल गांधी, सोनिया गांधी से हो रही ईडी की कार्रवाई, महंगाई, अग्निवीर आदि का विरोध करने जुटे थे। सभी कार्यकर्ता इस दौरान केंद्र के विरुद्ध नारेबाजी कर रहे थे।

इसी बीच प्रदर्शनकारियों की भीड़ में जेबकतरों के घुसने की आशंका जताई जा रही है। घटना के मुताबिक लगभग आधा दर्जन से अधिक लोगों के साथ ऐसी घटनाएं हुई हैं।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक इस पर कोई औपचारिक रूप से पुलिस में एक ही शिकायत प्राप्त हुई है। लेकिन मौके पर मौजूद मीडियाकर्मियों ने प्रदर्शन समाप्त होने पर अनेक लोगों को अपना सामान चोरी होने की बात कहते हुए सुना।

इसे भी पढ़े -  Pratibha Samman : ग्रामीण अंचल में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं : पवन कोसमा, किसान स्कूल में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित, 10 स्कूली बच्चे हुए सम्मानित

इस घटना के सबसे बड़े पीड़ित पार्टी के जिला अध्यक्ष रहे। जिला अध्यक्ष वर्मा ने इस संबंध में सिविल लाइंस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। सूत्रों से मिली जनकारी के मुताबिक ऐसी घटनाएं और भी लोगों के साथ हुई हैं।

फिलहाल पुलिस में वर्मा ने ही शिकायत की है। कांग्रेस के प्रदर्शन में ही नहीं जेबकतरों का ऐसा गिरोह ऐसे और भी कार्यक्रमों में घुसकर वारदात को अंजाम देता है।

राजधानी रायपुर में ही जेबकतरों का एक जाल है, जो इस तरह के भीड़भाड़ वाले इलाके में जाकर छोटी-छोटी चोरियों को अंजाम देता है। लोग इस पर चटखारा ले रहे हैं। सिविल लाइंस थाना इसकी जांच कर रहा है। यह खबर राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गई है।

इसे भी पढ़े -  Pratibha Samman : ग्रामीण अंचल में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं : पवन कोसमा, किसान स्कूल में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित, 10 स्कूली बच्चे हुए सम्मानित

Related posts:

error: Content is protected !!