SBI की तिजोरियों से गायब हुए 11 करोड़ रुपये के सिक्के, CBI ने 25 जगहों पर की छापेमारी

राजस्थान के करौली में एसबीआई (SBI) की एक शाखा में अनोखी चोरी का मामला सामने आया है. बैंक की तिजोरी से 11 करोड़ रुपये के सिक्के गायब हो गए हैं, जिसके बाद केंद्रीय जांच एजेंसी (CBI)ने राजस्थान उच्च न्यायालय (Rajasthan High Court) के आदेश के बाद 13 अप्रैल को मामला दर्ज किया था. अब चोरी के इस मामले की जांच सीबीआई कर रही है. गुरुवार को सीबीआई की टीम ने देश के विभिन्न शहरों में 25 स्थानों पर तलाशी ली.



 

 

गुरुवार को सीबीआई ने 25 जगहों पर की छापेमारी
सीबीआई के एक अधिकारी ने बताया कि चोरी के इस मामले में गुरुवार को दिल्ली, जयपुर, दौसा, करौली, सवाई माधोपुर, अलवर, उदयपुर और भीलवाड़ा में लगभग 15 तत्कालीन बैंक अधिकारियों और अन्य के परिसरों में एसबीआई, मेहंदीपुर बालाजी में 11 करोड़ रुपये के सिक्कों में धोखाधड़ी के आरोप में 25 स्थानों पर तलाशी ली. ये चोरी का मामला पिछले साल अगस्त 21 का है जब करौली एसबीआई ब्रांच में सिक्के गायब हुए थे.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : रामपुर (कापन) में वेल विशर फाउंडेशन ने उत्साहपूर्वक मनाई होली, बच्चों संग बांटी खुशियां, संस्था द्वारा बच्चों को पिचकारी, रंग, गुलाल, बिस्किट, चॉकलेट बांटी गई

 

 

हाईकोर्ट में चोरी का केस दर्ज

सीबीआई ने राजस्थान, जयपुर के उच्च न्यायालय के आदेशों के अनुपालन में 13.04.2022 को मामला दर्ज किया था और पुलिस स्टेशन टोडाभीम, करौली (राजस्थान) में पहले दर्ज की गई जांच को अपने हाथ में ले लिया था. तलाशी के दौरान बरामद आपत्तिजनक दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : होलिका दहन से पूर्व नगर में सफाई अभियान तेज, नपाध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल के निर्देश में मंदिर, तालाब व प्रमुख मार्गों की गई साफ-सफाई

 

 

साल 2021 में गायब हुए थे 11 करोड़ के सिक्के

यह मामला तब सामने आया था जब भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की शाखा ने अगस्त, 2021 में अपने कैश रिजर्व में गड़बड़ी का संकेत देने वाली प्रारंभिक जांच के बाद पैसे की गिनती करने का फैसला किया था. सिक्कों की गिनती का जिम्मा एक निजी आउटसोर्स वाले को दिया गया था. इस गिनती में पता चला कि बैंक की तिजोरी से 11 करोड़ रुपये से अधिक के सिक्के गायब थे. उस समय केवल 3000 सिक्कों से भरे बैग जिसमें 2 करोड़ रुपये थे उन्हें आरबीआई में जमा कराया गया था.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : पीएमश्री स्वामी आत्मानंद विद्यालय में विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित, शासकीय सेवाओं में चयनित लोगों को किया गया सम्मानित, मालखरौदा जनपद पंचायत अध्यक्ष कवि वर्मा, डीईओ कुमुदनी बाघ सहित अन्य जनप्रतिनिधि रहे मौजूद 

error: Content is protected !!