प्रतिदिन इस फल के सेवन से कम होता है कैंसर का खतरा, आप भी जानिए…

सभी लोग केला खाना सभी पसंद करते हैं और इसे हर उम्र के लोग पसंद करते है। दरअसल केला स्वादिष्ट होने के साथ कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है. कई लोग रोज केले का सेवन करते हैं। आपको बता दें कि हाल ही रिसर्च में खुलासा हुआ है कि प्रतिदिन एक केला खाने से कई तरह के कैंसर का खतरा काफी हद तक कम किया जा सकता है. हालाँकि सिर्फ केला ही नहीं बल्कि रजिस्टेंट स्टार्च से भरपूर खाद्य पदार्थ कैंसर से बचाव कर सकते हैं. दरअसल , इस ट्रायल के शोधकर्ताओं ने कैंसर को लेकर किन ज़रूरी बातों को साझा किया है.

 



इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : छग शासन के माटी कला बोर्ड अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती का केरा गांव में भव्य स्वागत, भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश शुक्ला के निवास पर हुआ आगमन

जानकारी के अनुसार रजिस्टेंट स्टार्च कार्बोहाइड्रेट्स होते हैं, जो छोटी आंत से बिना डाइजेस्ट हुए बड़ी आंत तक पहुंचते हैं. बड़ी आंत में यह डाइजेस्ट हो जाते हैं. इसी के साथ रजिस्टेंट स्टार्च प्लांट बेस्ड फूड जैसे केला, सेम, अनाज, चावल, पका हुआ और ठंडा पास्ता आदि में भरपूर मात्रा में पाया जाता है. आपको बता दें कि यह फाइबर का एक हिस्सा होता है, जो कोलोरेक्टल कैंसर और कई बीमारियों के जोखिम को कम करने में मदद करता है. ब्रिटेन की न्यू कैसल और लीड्स यूनिवर्सिटी के रिसर्चर्स ने पता लगाया है कि रजिस्टेंट स्टार्च पाउडर लिंच सिंड्रोम वाले लोगों में भी कैंसर के जोखिम को कम करता है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

इसके अलावा रिसर्च में शामिल लोगों को हर दिन 30 ग्राम रजिस्टेंट स्टार्च की मात्रा दी गई जो करीब एक कच्चे केले के बराबर थी. इसके शोधकर्ताओं ने करीब 10 साल तक फॉलोअप के बाद डाटा इकट्ठा किया था. इसमें पता चला कि ऐसे लोगों में नॉन कोलोरेक्टल कैंसर का जोखिम 10 सालों तक कम रहा और यह आगे भी कम होने की संभावना बनी रही. हालाँकि, अभी इस बारे में रिसर्च करना बाकी है कि किस तरह रजिस्टेंट स्टार्च कई तरह के कैंसर के खतरे को कम करता है.

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : जनपद पंचायत मालखरौदा परिवार ने मनाई अपनों के साथ दीपावली, जपं अध्यक्ष कवि वर्मा ने भृत्यों को शॉल, श्रीफल, मिठाई भेंट कर किया सम्मानित, भृत्यों के चेहरे खिले...जपं उपाध्यक्ष रितेश साहू सहित अन्य सदस्य भी रहे मौजूद...

Related posts:

error: Content is protected !!