Sim Card बदलते समय भूलकर भी ना करें ये गलती, मिनटों में लग जाएगी हजारों की चपत. पढ़िए..

Sim Card Placement: जो लोग स्मार्टफोन बदलते रहते हैं उन्हें अक्सर सिम कार्ड भी बदलना पड़ता है. कई लोग अपने स्मार्टफोन में लगातार सिम कार्ड बदलते हैं इससे वैसे तो कोई समस्या नहीं है लेकिन अगर आप इस प्रक्रिया को सही तरीके से नहीं करेंगे तो आपको मोटी चपत लग सकती है. दरअसल सिम कार्ड की ट्रे काफी नाजुक होती है और इसका मैकेनिज्म भी काफी संवेदनशील होता है. आज इस खबर के माध्यम से हम आपको ऐसा तरीका बताने जा रहे हैं जिससे आपको हजारों रुपये की चपत नहीं लगेगी क्योंकि एक बार आपसे एक गलती हो गई तो आपको स्माटफोन रिपेयर करवाना ही पड़ेगा तो चलिए जानते हैं कौन से हैं ये टिप्स.

 



इसे भी पढ़े -  CG Asp-Dsp Transfer News : राज्य पुलिस सेवा के कई अफसरों का हुआ तबादला, देखिए पूरी सूची...

 

 

 

अगर आप सिम कार्ड लगा रहे हैं और सिम ट्रे गंदी हो चुकी है तो आपको इसे सबसे पहले साफ कर लेना चाहिए और उसके बाद सिम कार्ड को बदलना चाहिए. दरअसल सिम ट्रे में अगर गंदगी रह जाती है तो इसकी वजह से स्मार्टफोन सिम कार्ड को रीड नहीं कर पाता है या फिर उसमें थोड़ी बहुत समस्या आने लगती है. ऐसे में सिम ट्रे को जरूर साफ करें.

 

 

पानी से भी बचाना है जरूरी

आपको कोई भी लिक्विड इस सिम ट्रे की सफाई के लिए इस्तेमाल नहीं करना चाहिए और ना ही पानी का इस्तेमाल करके इसे साफ करना चाहिए. दरअसल ऐसा करने से स्मार्टफोन खराब हो सकता है और आपको हजारों रुपए की चपत लग सकती है.

इसे भी पढ़े -  CG Breaking News : मिठाई दुकानों से लेकर ब्रेड फैक्ट्री तक छापेमारी, गंदगी और चूहों की मौजूदगी के बीच खाद्य सामग्री का निर्माण, बड़ी मात्रा में मिठाई व ब्रेड नष्ट कराने की कार्रवाई, 3 फर्मों के खाद्य लाइसेंस निलंबित

 

 

हल्के हाथों से ही निकालें सिम कार्ड

आपको हमेशा हल्के हाथों से ही सिम कार्ड निकालना चाहिए और इसे बदलना चाहिए अगर आप ऐसा करते हैं तो सिम ट्रेन में किसी तरह की डैमेज नहीं होगी नहीं तो सिम ट्रे के साथ ही रीडिंग मेकैनिज्म भी खराब हो सकता है. ये तरीके आपके स्मार्टफोन को सुरक्षित रख सकते हैं और आपकी चपत नहीं लगेगी.

इसे भी पढ़े -  CG NEWS : अन्वेषण में उत्कृष्टता के लिए एडिशनल एसपी योगेश कुमार साहू को मिला ‘केन्द्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक-2026’, कोरबा के बहुचर्चित सामूहिक दुष्कर्म एवं तिहरे हत्याकांड की उत्कृष्ट विवेचना के लिए मिला राष्ट्रीय स्तर का प्रतिष्ठित सम्मान, 5 आरोपियों को मृत्युदंड एवं 1 आरोपी को आजीवन कारावास की मिली थी सजा

Related posts:

error: Content is protected !!