इन 4 विटामिन की कमी से face पर निकल आते हैं दाने, गायब हो जाता है Skin का ग्लो. जानिए कौनसी है ओ विटामिन…

Vitamin Deficiency in body : चेहरे पर अगर दाग धब्बे निकल आते हैं तो उनकी खूबसूरती चली जाती है. इससे आपका आत्मविश्वास भी कम होता है. आप लोगों से मिलने जुलने में कतराने लगते हैं. तब आपको समझ नहीं आता है क्या करें इसके पीछे का कारण क्या है. टीन ऐज में कील मुंहासे निकलना तो आम बात है क्योंकि इस दौरान शरीर में हार्मोनल बदलाव होते हैं जिसका असर चेहरे पर सबसे पहले पड़ता है, जो कुछ समय बाद ठीक हो जाता है. लेकिन कुछ लोगों को किशोरावस्था पार करने के बाद भी दाने निकलना कम नहीं होता है. इसका मतलब हो सकता है कि आप डाइट (diet) अच्छी नहीं ले रहे हैं और हो सकता है कि आपके शरीर में इन विटामिन की कमी हो गई है।

 



इसे भी पढ़े -  Sakti News : 15 वर्षों बाद 5 गांवों की बिजली समस्या का होगा समाधान, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आलोक पटेल की पहल रंग लाई, भूमिपूजन किया, कहा, 'क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास करना ही है उनकी प्राथमिकता'

 

 

इन विटामिन की कमी से निकलते हैं दाने

 

 

विटामिन ए | Vitamin A
इसकी कमी के कारण भी चेहरे की त्वचा प्रभावित होती है. विटामिन ए एक एंटीऑक्सीडेंट है जो मुक्त कणों से लड़ता है. ये शरीर में होने वाली सूजन को कम करता है. इसकी कमी को पूरा करने के लिए टमाटर, हरी मिर्च और गाजर खाना चाहिए.

 

 

विटामिन बी3 | Vitamin B3
विटामिन बी 3 की कमी से भी त्वचा पर दाग धब्बे औऱ दाने होते हैं. इसके एंटीइंफ्लेमेटरी गुण एक्ने का इलाज करने में मदद करते हैं. यह त्वचा की चमक भी बढ़ाने का काम करते हैं साथ ही कील मुंहासो को रोकने का काम करते हैं. यह चेहरे पर जमा होने वाले ऑयल को भी कम करते हैं.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : भारी बारिश की आशंका को देखते हुए किसान धान की कटाई टालें, कटी फसल को तिरपाल से ढककर रखें : इंजी. रवि पाण्डेय

 

 

विटामिन डी | Vitamin D
विटामिन डी इम्यूनिटी बढ़ाने में भरपूर सहयोग करते हैं. ये भी चेहरे पर होने वाली सूजन को कम करते हैं. यह एक्ने को कंट्रोल करने में मदद करते हैं. साथ ही यह विटामिन हड्डियों को मजबूत करने का भी काम करते हैं.

 

 

विटामिन ई | Vitamin E
ये इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर है जो एंटीऑक्सीडेंट का काम करते हैं. विटामिन ई त्वचा की नमी को कम करते हैं और कोलेजन के उत्पादन को बढ़ावा देता है. जिससे जिससे चेहरे पर चमक आती है.

 

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. खबर सीजी न्यूज इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : 15 वर्षों बाद 5 गांवों की बिजली समस्या का होगा समाधान, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आलोक पटेल की पहल रंग लाई, भूमिपूजन किया, कहा, 'क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास करना ही है उनकी प्राथमिकता'

Related posts:

error: Content is protected !!