सस्ता हुआ Oneplus का 5G स्मार्टफोन, अब इतनी है कीमत?

Oneplus लवर्स के लिए खुशखबरी है। कंपनी ने अपने नए और सस्ते 5G स्मार्टफोन की कीमत में कटौती कर दी है। दरअसल, हम बात कर रहे हैं Oneplus CE 2 Lite 5G की , जिसे कंपनी ने अप्रैल में लॉन्च किया था। अच्छी बात यह है कि कटौती के बाद फोन की शुरुआती कीमत अब मात्र 18,999 रुपये हो गई है। फोन 6.59 इंच डिस्प्ले, 8GB रैम और 5000mAH की दमदार बैटरी के साथ आता है। अगर खरीदने का प्लान है, तो चलिए बताते हैं फोन की नई कीमत, ऑफर और फीचर्स के बारे में सबकुछ…

 



 

 

Oneplus CE 2 Lite 5G की नई कीमत
स्मार्टफोन के दो वेरिएंट में आता है। इसके 6GB रैम वेरिएंट की कीमत 19,999 रुपये और 8GB रैम वेरिएंट की कीमत 21,999 रुपये है। अब कंपनी दोनों ही वेरिएंट पर 1000 रुपये का डिस्काउंट दे रही है जिसके बाद 6GB वेरिएंट की कीमत 18,999 रुपये और 8GB वेरिएंट की कीमत 20,999 रुपये हो गई है। लेकिन आप इसे और कम कीमत में खरीद सकते हैं। दरअसल, कंपनी एसबीआई (SBI) क्रेडिट कार्ड से फोन खरीदने पर आपको 1000 रुपये का एडिशनल डिस्काउंट देगी। जो आपकी डील को और किफायती बना देगा।

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : भारी बारिश की आशंका को देखते हुए किसान धान की कटाई टालें, कटी फसल को तिरपाल से ढककर रखें : इंजी. रवि पाण्डेय

 

Oneplus CE 2 Lite 5G की खासियत
फोन 1080*2412 रेजोल्यूशन के साथ 6.59 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले के साथ आता है। फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695 ऑक्टाकोर प्रोसेसर से लैस है। फोन में 8GB तक रैम और 128 GB इंटरनल स्टोरेज मिलता है। माइक्रोएसडी कार्ड से स्टोरेज को 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 64 मेगापिक्सल का मेन कैमरा, 2 मेगापिक्सल का डेप्थ और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस है। सेल्फी के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल कैमरा है। इसके अलावा फोन में 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAH की दमदार बैटरी है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल की बेटियों ने बढ़ाया गौरव, NSS में रचा इतिहास, बनाहिल की दो छात्राओं का राष्ट्रीय मंच तक सफर

Related posts:

error: Content is protected !!