जन्माष्टमी के दिन सरकारी कर्मचारियों को मिली बड़ी सौगात, 34 प्रतिशत हुआ DA, इस दिन आएगा खाते में

भोपाल. प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को सीएम शिवराज ने एक बार फिर बड़ी सौगात दे दी है। सरकार ने आईएएस, आईपीएस और आईएफएस अफसरों के महंगाई भत्ते में तीन प्रतिशत की बढ़तोरी की है।

 



यानि अब इन अफसरों को 34 प्रतिशत महंगाई भत्ता का भुगतान किया जाएगा। बता दें कि पहले प्रदेश के आईएएस, आईपीएस और आईएफएस अफसरों को 31 प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ता का भुगतान किया जाता था। ये रकम 1 जनवरी 2022 से भुगतान किया जाएगा।

इसे भी पढ़े -  Rahod News : सीताराम कश्यप कॉलेज ऑफ फार्मेसी में विश्व फार्मासिस्ट दिवस 2026 पर अतिथियों ने फार्मासिस्टों की भूमिका और स्वास्थ्य सेवाओं में योगदान पर दिया संदेश

बता दें कि इससे पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को प्रदेश के 7.50 लाख सरकारी अधिकारी-कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाने की घोषणा की थी। सावन के तीसरे सोमवार की बधाई देते हुए सीएम ने कहा था कि बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता अगस्त में लगाया जाएगा और सितंबर की सैलरी में मिलने लगेगा।

इस फैसले से वर्तमान वित्तीय वर्ष में सरकार पर लगभग 625 करोड़ रुपए का अतिरिक्त वित्तीय भार आएगा। बता दें कि प्रदेश में 6 लाख 40 हजार नियमित और 1 लाख 10 हजार दैनिक वेतन भोगी हैं।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस पर स्वयंसेवकों ने दिया राष्ट्र निर्माण का संदेश, अकलतरा आईसेक्ट सेंटर में गूंजा स्वच्छता का संदेश, स्वयंसेवकों की रैली ने जीता सबका दिल, सेवा संकल्प अभियान में सृजन की झलक, छात्र-छात्राओं ने कबाड़ से गढ़ा कमाल...

Related posts:

error: Content is protected !!