Internet Speed: Wifi की स्पीड हो जाएगी 4 गुना, दनादन डाउनलोड होने लगेंगी हैवी फाइल्स. जानिए कैसे..

Boost Wifi Speed By These Tips: अगर आपके घर में वाई फाई लगा होने के बावजूद भी यह ठीक तरह से काम नहीं करता है मतलब इसमें आपको जरूरत के हिसाब से स्पीड नहीं मिल पाती है तो जाहिर सी बात है इससे आपके काफी काम समय से नहीं हो पाते होंगे. अगर आपको वाईफाई की स्पीड बढ़ानी है तो उसके लिए आपको कस्टमर केयर को कई बार कॉल करना पड़ता है. हालांकि ऐसा कर पाना कई बार नामुमकिन होता है क्योंकि कस्टमर केयर आपकी समस्या सुनते तो है लेकिन इस पर कोई काम नहीं किया जाता है. ऐसे में वाई-फाई की स्पीड स्लो ही रहती है, लेकिन हम आपको ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं जिससे वाईफाई की स्पीड को काफी हद तक बढ़ाया जा सकता है.

 



इसे भी पढ़े -  Sakti News : चंद्रपुर पदयात्रा समिति के अस्थाई कार्यालय का हुआ भव्य उद्घाटन, सांसद कमलेश जांगड़े ने किया शुभारंभ, 27 वर्षों से जारी पदयात्रा के लिए अतिथियों ने दी शुभकामनाएं

 

 

 

वाईफाई राउटर की लोकेशन करें चेंज

अगर आपने अपने वाईफाई राउटर की लोकेशन ठीक नहीं रखी हुई है तो इससे भी वाईफाई की स्पीड काफी कम हो जाती है. दरअसल कई बार लोग वाईफाई के राउटर को काफी नीचे सेट करके रखते हैं इससे घर के हर कोने में वाईफाई कवरेज नहीं मिल पाती है. ऐसे में आपको राउटर को थोड़ी ऊंचाई पर सेट करना चाहिए इससे होता यह है कि ऊंचाई की वजह से वाईफाई की रेंज उन कमरों में भी पहुंच जाती है जो थोड़े दूर होते हैं. इस तरीके से वाईफाई की स्पीड को आप तेज कर सकते हैं और डाउनलोडिंग स्पीड भी बढ़ा सकते हैं.

इसे भी पढ़े -  Raigarh News : तंबूरा थामे कपालिक शैली में गूंजी पंडवानी, पद्मश्री डॉ. उषा बारले ने मोहा मन, महाभारत के प्रसंगों के गायन से दर्शकों को छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति से कराया परिचित

 

 

ऑप्टिमाइजेशन है जरूरी

अगर आप वाईफाई का इस्तेमाल करते हैं तो आपको इसके साथ एक ऐप भी दिया जाता है. इस ऐप में आपको कई तरह के ऑप्शन मिलते हैं जिनमें से एक ऑप्शन वाईफाई ऑप्टिमाइजेशन का भी होता है. अगर आप इस ऑप्शन का इस्तेमाल अभी तक नहीं कर पाए हैं तो इससे वाईफाई की स्पीड कम होने पर इस्तेमाल करना एक अच्छा ऑप्शन है. दरअसल एक बार जब आप वाईफाई को ऑप्टिमाइज करते हैं तो इसकी स्पीड काफी हद तक बढ़ जाती है. अगर आपने इस ऑप्शन को अभी तक ट्राई नहीं किया है तो इसे जरूर ट्राई करके देखें इससे स्पीड पर काफी प्रभाव पड़ता है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : चंद्रपुर पदयात्रा समिति के अस्थाई कार्यालय का हुआ भव्य उद्घाटन, सांसद कमलेश जांगड़े ने किया शुभारंभ, 27 वर्षों से जारी पदयात्रा के लिए अतिथियों ने दी शुभकामनाएं

Related posts:

error: Content is protected !!