Janjgir Accident : सड़क किनारे बैठे व्यक्ति को बाइक सवार ने मारी ठोकर, व्यक्ति की हालत गंभीर, बिलासपुर रेफर

जांजगीर-चाम्पा. जैजैपुर क्षेत्र के सेंदरी गांव के बांधा तालाब के पास सड़क किनारे बैठे व्यक्ति को बाइक सवार युवक ने जोरदार ठोकर मार दी.

 



मिली जानकारी के अनुसार, सेंदरी गांव के हरिशंकर जांगड़े, बांधा तालाब के पास बैठा हुआ था, तभी तेज रफ्तार से आ रही बाइक सवार युवक ने जोरदार ठोकर मार दी, जिससे हरिशंकर जांगड़े को चोट लग गई, जिसे इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिर्रा ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत होने की स्थिति में उसे बिलासपुर रेफर किया गया है. परिजन ने घटना की सूचना पुलिस को दी है. बताया जा रहा है कि बाइक चालक, घिवरा गांव का रहने वाला है.

इसे भी पढ़े -  Kharod Pratibha Samman : वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में 'प्रतिभा सम्मान समारोह एवं कॅरियर मार्गदर्शन' 16 सितंबर को, छग साहित्य अकादमी के अध्यक्ष और कलेक्टर सहित अन्य अतिथि होंगे शामिल...

Related posts:

error: Content is protected !!