Janjgir Arrest : 4 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी शख्स गिरफ्तार, पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत की कार्रवाई

जांजगीर-चाम्पा. मालखरौदा पुलिस ने 4 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी शख्स को पकड़ा है और आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है.

 



मालखरौदा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि बड़े रबेली गांव के तालाब के पास एक शख्स महुआ शराब रखा हुआ है और बिक्री कर रहा है.

मौके पर पुलिस ने दबिश देकर आरोपी शख्स को पकड़ा और उसके पास से 4 लीटर महुआ शराब जब्त किया. पूछताछ में आरोपी शख्स ने अपना नाम नरसिंह खूंटे बताया है.

इसे भी पढ़े -  Korba Teacher Suspend : राजनीतिक दल के कार्यक्रमों में सक्रियता शिक्षक को पड़ी भारी, संयुक्त संचालक ने सस्पेंड किया, जांजगीर-चाम्पा जिले की बलौदा नगर पंचायत की अध्यक्ष के पति हैं शिक्षक...

पुलिस ने आरोपी नरसिंह खूंटे को गिरफ्तार किया है और आबकारी एक्ट की धारा 34(1) अ के तहत कार्रवाई की है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Child Rape : 8 बर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी बुजुर्ग हिरासत में, जांच में जुटी शिवरीनारायण पुलिस...

Related posts:

error: Content is protected !!