Janjgir Arrest : नव विवाहिता से दहेज के नाम पर मारपीट और आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने वाले आरोपी पति एवं देवरानी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर सिटी कोतवाली क्षेत्र के जर्वे ( च ) में नव विवाहिता महिला को दहेज के लिए मारपीट कर आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने वाले आरोपी पति और देवरानी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. मामले में सिटी कोतवाली पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 304बी, 34 के तहत केस दर्ज किया है.

 



पुलिस ने बताया जिला अस्पताल वार्ड बॉय राजू पंकज ने जानकारी दी कि जर्वे ( च ) गांव की नवविवाहित महिला को इसके परिजन के द्वारा जिला अस्पताल जांजगीर में भर्ती कराया गया था, जहां मृतक महिला का पंचनामा कार्रवाई कर मर्ग कायम किया गया था.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में हिन्दी साहित्य के राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जन्म जयंती पर "भारत में संपर्क भाषा के रूप में हिन्दी चुनौतियां और संभावनाएं" विषय पर संगोष्ठी कार्यक्रम आयोजित

जांच के दौराम मृतका रितु बाई सूर्यवंशी की मां मालती सूर्यवंशी, बुआ तेरस नागराज, इसके भाई रवि कुमार लसार से पूछताछ करने पर बताया कि मृतका का आरोपी पति सूरज सूर्यवंशी एवं देवरानी नेहा के द्वारा लगातार आये दिन मारपीट कर दहेज की मांग कर प्रताड़ित किया जाता था. कुछ समय पूर्व महिला के खाने में जहर मिलाकर मारने की कोशिश की गई थी. साथ ही, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित किया जाता था. इस मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया था.

इसे भी पढ़े -  Akaltara Thief Arrest : घर में घुसकर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 3 हजार की चोरी कर भागने का कर रहा था प्रयास, एक अन्य आरोपी फरार, तलाश में जुटी पुलिस, गिरफ्तार आरोपी रायगढ़ का रहने वाला

मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी घर में है, फिर पुलिस ने घर में दबिश देकर दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

error: Content is protected !!