अपनी बेइज्जती से टूट गई अनुपमा, शाह परिवार को लेकर लिया बड़ा फैसला, सुनकर सभी को लगा झटका. पढ़िए.. 

अनुपमा शो में इन दिनों खूब हंगामा मचा हुआ है। शो के हाल के ट्रैक में आपने देखा होगा कि अनुपमा, छोटी अनु को लेकर शाह परिवार जाती है और वहां पाखी उसकी बहुत बेइज्जती करती है। पाखी, उसे बुरी मां और भी बहुत कुछ बुरा कहती है। अनुपमा को पाखी की बातों को सुनकर झटका लगा। वहीं वनराज और तोषू भी अनुपमा को घर से जाने को कहते हैं और तभी वहां होती है अनुज की एंट्री। अनुज को ऐसा लग रहा होता है कि शाह हाउस में जरूर अनुपमा के साथ कुछ बुरा हो रहा है और जब वह वहां पहुंचता है और देखता है कि वनराज उसे वहां से बाहर जाने को बोलता है तो वह वनराज पर गुस्सा निकालता है।

 



इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

 

 

पाखी को सिखाया अनुज ने सबक

अनुज इस दौरान बड़े फैसले लेता है। वह पाखी से कहता है कि अनुपमा अब इस घर में नहीं आएगी। लेकिन वह भी अब अपनी मां के घर यानी कि कपाड़िया हाउस नहीं आएगी। इसके अलावा अगर वह अधिक से मिलने का सोच भी रही है और उसके जरिए वहां आना चाहेगी तो अनुज कहता है कि अगर मैं अपनी पर आ गया तो अधिक को कपाड़िया हाउस से बाहर कर सड़क पर ला दूंगा। फिर देखता हूं कि तुम्हे से प्यार है या उसकी लग्जरी लाइफ से।

 

 

 

अनुज-वनराज में लड़ाई

वहीं वनराज ये सब सुनकर गुस्सा में आ जाता है और फिर दोनों एक-दूसरे का कॉलर पकड़ लेंगे। वनराज कहेगा कि मैं तुझे जान से मार दूंगा और अनुज कहेगा मार के दिखा। परिवार वाले दोनों को अलग करेंगे। लेकिन दोनों गुस्से से भरे होंगे। अनुपमा ये सब देखकर और इमोशनल हो जाएगी और बस करो चिल्लाएगी। अनुपमा की चीख सुनकर अनुज उसे संभालेगा।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

 

अनुपमा का बड़ा फैसला

 

इसके बाद अनुपमा, पाखी के पास जाएगी और कहेगी कि तेरी मां होने के लिए सॉरी। आज के बाद अब मैं इस घर में नहीं आऊंगी। अनुपमा की बात सुनकर काव्या और किंजल भी इमोशनल हो जाएंगे।

 

अब देखते हैं कि आने वाले समय में अनुपमा अपने इस फैसले पर टिकी रहेगी या फिर किंजल या बापूजी के लिए वह इस फैसले को तोड़ेगी। वहीं शो में आगे और क्या होगा ये देखना भी दिलचस्प है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

Related posts:

error: Content is protected !!