Janjgir Big Accident : ट्रेलर ने बाइक सवार मामा और 2 भांजे को टक्कर मारी, मामा की हुई मौके पर मौत, 2 भांजे को आई चोट, घटना के बाद वाहन छोड़कर भागा आरोपी ड्राइवर, छग सरपंच संघ के महिला प्रभाग की प्रदेश अध्यक्ष ने घायल बच्चों को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल

जांजगीर-चाम्पा. बलौदा के बुड़गहन गांव में तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार मामा और 2 भांजे को टक्कर मार दी. हादसे में मामा की मौके पर ही मौत हो गई थी, वहीं 2 भांजे को भी चोट आई है. घटना के बाद घन्टे भर तक दोनों बच्चे अंधेरे में शव के पास बैठे थे. रास्ते से गुजर रहे किसी ने बच्चों की मदद नहीं की.इस दौरान छग सरपंच संघ के महिला प्रभाग की प्रदेश अध्यक्ष अजय शशि जगत, परिवार के साथ अपने गांव बुड़गहन लौट रही थी तो सड़क पर 2 बच्चे रोते दिखे और सड़क पर लाश पड़ी थी. इतना देखते ही महिला सरपंच ने गाड़ी रुकवाई और मानवता का परिचय देते हुए घायल बच्चों को अपनी गाड़ी से बलौदा अस्पताल पहुंचाया.

 



इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल में साइबर सिक्योरिटी एवं अवेयरनेस प्रोग्राम आयोजित, विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव के बताए उपाय

साथ ही, बलौदा थाना प्रभारी और तहसीलदार को घटना से अवगत कराया, जिसके बाद अधिकारियों ने पीड़ित परिवार को मदद का भरोसा दिलाया है. फिलहाल, दोनों घायल बच्चे खतरे से बाहर हैं, लेकिन परिवार में एक शख्स की मौत के बाद परिजन सदमे में हैं, क्योंकि सोमवार को मृतक नन्दकुमार साहू की मां की बरसी थी और घटना ऐसी घटी है, जिसने सभी को रुला दिया है.

बलौदा के रहने वाले नन्दकुमार साहू की मां की सोमवार बरसी थी, इसलिए वह बुड़गहन गांव से अपने 2 भांजे अक्षय और आदित्य को बाइक से ला रहा था. वह मुख्यमार्ग से बलौदा आ रहा था कि पीछे से तेज रफ्तार ट्रेलर ने कुचल दिया. हादसे में नन्दकुमार साहू की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं उसके 2 भांजे को भी चोट आई है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Pamgarh Double Murder Arrest : 10 लाख उधार लिया और जब वापसी करने का दबाव बढ़ा तो रच डाली संगीन साजिश, आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल, शराब में सुहागा मिलाकर पिलाया, झोलाछाप डॉक्टर और पार्षद की हुई थी मौत... डिटेल में पढ़िए...

इधर, मार्ग से गुजर रही सरपंच संघ के महिला प्रभाग की प्रदेश अध्यक्ष अजय शशि जगत ने मानवता का परिचय देते हुए घायल बच्चों को अपनी गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया, जहां दोनों का इलाज चल रहा है. साथ ही, अधिकारियों को भी उन्होंने घटना से अवगत कराया. फिलहाल, दोनों बच्चे सुरक्षित हैं, लेकिन घर के सदस्य की मौत के बाद परिजन सदमे में हैं.

बलौदा थाना प्रभारी गोपाल सतपथी ने बताया कि हादसे के बाद वाहन छोड़कर ड्राइवर फरार हो गया है, जिसके बाद घटनाकारित वाहन को थाना में खड़ा किया गया है और जुर्म दर्ज कर जांच की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Child Rape Accused Arrest : 8 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला 55 वर्षीय आरोपी बुजुर्ग गिरफ्तार, भेजा गया जेल...

Related posts:

error: Content is protected !!