Janjgir Big News : 7 आरक्षकों ने देर रात घर में घुसकर 2 भाईयों को खुद से लाए लोहे की रॉड और डंडे से इतना पीटा कि एक भाई बेहोश होकर जमीन पर गिर गया, सिर पर गम्भीर चोट, दूसरे भाई के दोनों पैर में भी आई गम्भीर चोट, थाने में दर्ज नहीं हुई FIR तो SP दफ्तर पहुंचे, फिर विधायक ने…

जांजगीर-चाम्पा. पामगढ़ थाने के 7 आरक्षकों ने देर रात घर में घुसकर 2 भाईयों को खुद से लाए लोहे की रॉड और डंडे से इतना पीटा कि एक भाई बेहोश होकर जमीन पर गिर गया, फिर सभी आरक्षक मौके से भाग गए. लोहे की रॉड के हमले से एक भाई के सिर पर गम्भीर चोट आई है, वहीं दूसरे भाई के दोनों पैर में गम्भीर चोट आई है.घायल दोनों भाई ने एसपी ऑफिस पहुंचकर कार्रवाई की मांग की है, वहीं पामगढ़ विधायक इंदु बंजारे ने भी मामले में सख्त कार्रवाई करने एसपी ऑफिस पहुंचकर पुलिस अफसरों को ज्ञापन सौंपा है. पुलिस आरक्षकों के द्वारा इस तरह घर घुसकर पिटाई करने के मामले सामने आने के बाद सवाल उठ रहे हैं, पुलिस रक्षक है कि भक्षक ? मामले में पुलिस अफसरों ने कहा है कि जांच के बाद कार्रवाई होगी. फिलहाल, पीड़ितों का बयान दर्ज किया गया है.मामला सेमरिया गांव का है. 31 जुलाई को देर रात साढ़े 11 बजे पामगढ़ थाने के महेंद्र राज, चंद्रशेखर प्रधान और अन्य 5 आरक्षक, चंदन गोंड़ और जितेंद्र गोंड़ के घर पहुंचे और शराब बेचने-बनाने को लेकर घर की तलाशी ली, लेकिन जब घर में कुछ नहीं मिला तो आरक्षकों ने 10 हजार रुपये देने की मांग की. जब चंदन गोंड़ और जितेंद्र गोंड़ ने रुपये क्यों देने की बात कही तो आरक्षकों ने खुद से लाए लोहे की रॉड और डंडे से दोनों भाई चंदन और जितेंद्र की पिटाई की. लोहे की रॉड और डंडे के हमले से एक भाई के सिर और दूसरे के दोनों पैर में गम्भीर चोट आई है.

 



इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल में साइबर सिक्योरिटी एवं अवेयरनेस प्रोग्राम आयोजित, विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव के बताए उपाय

हद तो तब हो गई, जब पीड़ित दोनों भाई पामगढ़ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने गए तो ड्यूटी के दौरान मौजूद हवलदार ने एफआईआर करने से मना कर दिया. इस पर पीड़ित दोनों भाई पामगढ़ अस्पताल पहुंचे और इलाज कराया. यहां से दोनों भाई, परिजन के साथ एसपी ऑफिस पहुंचे और कार्रवाई की मांग की. इस बीच पामगढ़ विधायक इंदु बंजारे भी एसपी ऑफिस पहुंची और दो भाइयों की पिटाई करने वाले 7 आरक्षकों पर सख्त कार्रवाई की मांग की.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Child Rape Accused Arrest : 8 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला 55 वर्षीय आरोपी बुजुर्ग गिरफ्तार, भेजा गया जेल...

Related posts:

error: Content is protected !!