Janjgir Big News FollowUp : डण्डे से बेदम पिटाई कर जिंदा गाय को सोन नदी में फेंकने का मामला, पुलिस ने 2 आरोपी को गिरफ्तार किया, 3 आरोपी के खिलाफ दर्ज हुई नामजद FIR, एक नामजद आरोपी फरार, वीडियो से अन्य संलिप्त आरोपी की पहचान करने में लगी पुलिस, गाय को डंडे से पीटते और नदी में फेंकते वीडियो हुआ है वायरल

जांजगीर-चाम्पा. हसौद थाना क्षेत्र के लालमाटी गांव में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. सोन नदी के पुल पर गाय की डंडे से बेदम पिटाई कर मुंह पर बोरी डालकर जिंदा गाय को नदी में फेंकने के मामले में 2 आरोपी किरण जाटवर और राहुल खूंटे को गिरफ्तार किया है, वहीं एक नामजद आरोपी कमलकिशोर खूंटे फरार है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है.



साथ ही, वीडियो को देखकर अन्य संलिप्त आरोपी की पहचान की जा रही है, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. इस तरह मामले में आरोपियों की संख्या बढ़ सकती है. फिलहाल, इस घटना के वीडियो देखकर लोग इसे मानवता को शर्मसार करने वाली घटना बता रहे हैं.

लालमाटी गांव के सोन नदी में जिंदा गाय को फेंकने का वीडियो वायरल होने के बाद भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने हसौद थाना प्रभारी को शिकायत की, जिसके बाद पुलिस ने किरण जाटवर, राहुल खूंटे और कमलकिशोर खूंटे के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया था. एफआईआर के बाद आरोपी फरार हो गए थे. इसके बाद पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने रात में छापेमारी की, जिसके बाद 2 नामजद आरोपी किरण जाटवर और राहुल खूंटे को गिरफ्तार किया है. तीसरे नामजद आरोपी कमलकिशोर खूंटे की तलाश पुलिस की टीम कर रही है.

इसे भी पढ़े -  Akaltata FIR : शराब पीने के लिए रुपये नहीं देने पर युवक ने जनपद पंचायत में पदस्थ सहायक ग्रेड-3 से की मारपीट, अकलतरा की शराब दुकान के पास हुई घटना, जुर्म दर्ज

 

इन धाराओं के तहत दर्ज हुई एफआईआर
पुलिस ने 3 आरोपी किरण जाटवर, कमलकिशोर खूंटे और राहुल खूंटे के खिलाफ आईपीसी की धारा 429, छग कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 10, 11 और पशु क्रूरता अधिनियम की धारा 11 के तहत FIR दर्ज किया है. तीन आरोपी नामजद के अलावा वीडियो के आधार पर घटना में संलिप्त अन्य आरोपियों की पहचान करने पुलिस जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Akaltara Arrest : अकलतरा पुलिस ने महुआ शराब की बिक्री करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार, आरोपी के कब्जे से 9 लीटर महुआ शराब जब्त

 

फसलों को चट कर रहे थे मवेशी तो ऐसा किया… ?
इंसानियत को तार-तार करने और निंदनीय घटना को इसलिए अंजाम दिया गया है कि फसलों को आवारा मवेशी चट कर रहे थे. आवारा मवेशी को घर पर रखने गांव के लोगों को कहा गया था, लेकिन जब फसल चौपट होने लगी तो युवकों ने ऐसी करतूत कर दी, जिसकी सर्वत्र निंदा हो रही है. युवकों ने मानवता को शर्मसार करने वाली घटना को अंजाम दिया है. गाय को डंडे से बेदम पीटा गया, फिर उसके मुंह पर बोरी लपेटकर जिंदा गाय को सोन नदी में फेंक दिया. इसके वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में आक्रोश भी है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : अमोरा के सिद्धबाबा मंदिर प्रांगण में जनसमस्या निवारण शिविर का किया गया आयोजन, प्राप्त प्रकरणों का किया गया निराकरण, सरपंच सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी रहे मौजूद

error: Content is protected !!