Janjgir Bike Auction : जिला बनने के बाद 640 बाइक की पहली बार होगी नीलामी, 27 अगस्त को लगेगी बोली, पुलिस ने यहां, ऐसी की व्यवस्था… पढ़िए…

जांजगीर-चाम्पा. जिले में पुलिस द्वारा जब्त वाहनों की नीलामी 27 अगस्त को होगी. जिला बनने के बाद बाइक की पहली बार नीलामी हो रही है और बाइक की संख्या 640 है, जिसकी वजह से लोगों को नीलामी की अमानत राशि जमा करने सिटी कोतवाली थाने में लोगों की भीड़ जुट रही है.



जिले में पहली बार हो रही बाइक नीलामी को लेकर 10 हजार अमानत राशि रखी गई है और 10 बाइक की 1 लॉट बनाई गई है. यानी, खरीददार को 10 बाइक को एक साथ खरीदनी पड़ेगी.

इसे भी पढ़े -  Bamhanidih News : तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से युवक की मौत, बम्हनीडीह चौक में चक्काजाम, जिला पंचायत उपाध्यक्ष की समझाइश पर चक्काजाम हुआ शांत

पुलिस विभाग द्वारा बाइक नीलामी की पूरी तैयारी कर ली गई है और पुलिस लाइन में सभी बाइक को रखी गई है, जहां कल 27 अगस्त को नीलामी होगी. डीएसपी संदीप मित्तल ने बताया कि जिस तरह से लोगों ने रुचि दिखाई है, उससे लग रहा है कि सभी बाइक की बिक्री हो जाएगी.

इसे भी पढ़े -  Bamhanidih News : तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से युवक की मौत, बम्हनीडीह चौक में चक्काजाम, जिला पंचायत उपाध्यक्ष की समझाइश पर चक्काजाम हुआ शांत

error: Content is protected !!