LIC Scheme: एलआईसी की इस स्कीम में हो रही पैसे की बरसात, 200 रुपये के निवेश पर पाएं 28 लाख रुपये. जानिए कैसे..

LIC Jeevan Pragati Plan: अगर आप भी सुरक्षित निवेश की प्लानिंग कर रहे हैं तो ये खबर बस आपके लिए ही है. दरअसल, शेयर बाजार में मुनाफा ज्यादा होता है लेकिन वहां रिस्क भी बहुत है. ऐसे में, अगर आप बिना रिस्क के मुनाफा चाहते हैं तो एलआईसी की स्कीम आपके लिए बेहतर साबित हो सकती है. आज आपको यहां हम एलआईसी की ऐसी ही स्कीम के बारे में बता रहे हैं जिसमें बंपर मुनाफा है.

 



 

 

 

एलआईसी का सुपरहिट प्लान

गौरतलब है कि भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) आपको बचत और सुरक्षा की गारंटी देता है. भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण यानी इरडा के नियमों का पालन करने वाली खास पॉलिसी है- एलआईसी जीवन प्रगति प्लान (LIC Jeevan Pragati Plan). इसमें निवेश करने पर आप न सिर्फ लखपति बन सकते हैं, बल्कि इसमें रिस्क कवर भी मिलता है. यह प्लान 3 फरवरी 2016 को लॉन्च हुआ था.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : भारी बारिश की आशंका को देखते हुए किसान धान की कटाई टालें, कटी फसल को तिरपाल से ढककर रखें : इंजी. रवि पाण्डेय

 

 

 

मिलेगा डेथ बेनिफिट

भारतीय जीवन बीमा निगम की जीवन प्रगति प्लान में नियमित प्रीमियम का भुगतान करना होता है. इस पॉलिसी में आपको लाइफ कवर (Death Benefit) भी मिलता है, जो हर 5 साल की अवधि पर बढ़ता है. यह राशि इस पर निर्भर करती है कि आपकी पॉलिसी कब से एक्टिव है.

 

 

जानिए पॉलिसी की खासियत

– इसमें पॉलिसी लेने के 5 साल तक पॉलिसीधारक की मृत्यु होने पर बेसिक सम अश्योर्ड (मूल बीमित रकम) का 100 प्रतिशत भुगतान किया जाता है.
– वहीं, पॉलिसी लेने के 6 साल से 10 साल के बीच में पॉलिसीधारक की मौत होने पर 125%, 11 से 15 साल के बीच 150% और 16 से 20 साल के बीच 200% का भुगतान किया जाता है.
– इस योजना में दुर्घटना लाभ और दिव्यांगता राइडर का लाभ भी उठाया जा सकता है. इसके लिए आपको थोड़ी एक्स्ट्रा रकम देनी होती है.
– जीवन प्रगति प्लान मैच्योर (Maturity Benefit) होने के बाद आपको 28 लाख रुपये की रकम मिलेगी.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल की बेटियों ने बढ़ाया गौरव, NSS में रचा इतिहास, बनाहिल की दो छात्राओं का राष्ट्रीय मंच तक सफर

 

 

कितनी और कैसे मिलेगी रकम?

इसमें आपको 20 वर्षों तक निवेश करना होगा. निवेशक को प्रतिमाह 6 हजार रुपये यानी 200 रुपये हर दिन के हिसाब से निवेश करना होगा. इस पॉलिसी को 12 साल की उम्र से शुरू किया जा सकता है. इसमें निवेश की अधिकतम आयु 45 वर्ष है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : 15 वर्षों बाद 5 गांवों की बिजली समस्या का होगा समाधान, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आलोक पटेल की पहल रंग लाई, भूमिपूजन किया, कहा, 'क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास करना ही है उनकी प्राथमिकता'

Related posts:

error: Content is protected !!