Janjgir Bike Thief : बाइक की चोरी करने वाले 2 चोर और 1 खरीददार गिरफ्तार, 4 बाइक जब्त, पुलिस कर रही तफ़्तीश

जांजगीर-चाम्पा. जैजैपुर क्षेत्र के हरदीडीह गांव से बाइक की चोरी करने वाले 2 चोर और 1 खरीददार को गिरफ्तार किया गया है. मामले में पुलिस ने तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है. साथ ही, 4 बाइक जब्त किया है.

 



जैजैपुर थाने के टीआई डीआर टण्डन ने बताया, मुखबिर से सूचना मिली कि जैजैपुर क्षेत्र में दो लोग आशीष जाटवर और अर्जुन नारंग, बुलेट एवं स्पोर्ट्स बाइक बेचने की फिराक में घूम रहे है. जिस पर पुलिस ने टीम बना कर घेराबन्दी कर दोनों आरोपी को गिरफ्तार किया है.

इसे भी पढ़े -  CG News : प्रदेशभर में वाहनों की सघन जांच जारी, दो दिनों में 364 पर कार्रवाई, 5 वाहन जब्त, 19 वाहनों के परमिट होंगे निरस्त, तैयार किए गए प्रकरण

आरोपियों से पूछताछ करने पर 1 बाइक हरदीडीह गांव के अनिल कर्ष को बेचना बताया, जिस पर पुलिस ने इसके कब्जे से उस बाइक को जब्त किया गया. मामले में पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Child Rape Accused Arrest : 8 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला 55 वर्षीय आरोपी बुजुर्ग गिरफ्तार, भेजा गया जेल...

Related posts:

error: Content is protected !!