Janjgir Congress Virodh : कांग्रेस ने देश में बढ़ती महंगाई के खिलाफ केंद्र सरकार के विरोध में हल्लाबोल कार्यक्रम का आयोजन किया, बालेश्वर साहू थे प्रभारी

जांजगीर-चाम्पा. जैजैपुर क्षेत्र के ओड़ेकेरा गांव में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के द्वारा देश में बढ़ रही महंगाई के खिलाफ केंद्र सरकार के विरोध में महंगाई पर हल्लाबोल कार्यक्रम का आयोजन किया गया. ओड़ेकेरा के बाजार चौक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ग्राहक, व्यापारी एवं क्षेत्र के लोगों को केंद्र सरकार की बढ़ती महंगाई को लेकर पाम्पलेट बांटा.

 



जैजैपुर ब्लॉक कांग्रेस प्रभारी बालेश्वर साहू ने कहा कि जब से केंद्र की भाजपा सरकार सत्ता में आई है, तब से महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है. पेट्रोल, डीजल एवं रसोई गैस समेत हर जरूरी चीजों के दाम आसमान छू रहा है. मोदी सरकार द्वारा चावल, आटा, दही, पनीर एवं बच्चों के पेंसिल जैसे चीजों में जीएसटी लगाने से और महंगाई बढ़ गई है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Child Rape Accused Arrest : 8 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला 55 वर्षीय आरोपी बुजुर्ग गिरफ्तार, भेजा गया जेल...

इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि राजेश लहरे समेत कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Pamgarh Double Murder Arrest : 10 लाख उधार लिया और जब वापसी करने का दबाव बढ़ा तो रच डाली संगीन साजिश, आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल, शराब में सुहागा मिलाकर पिलाया, झोलाछाप डॉक्टर और पार्षद की हुई थी मौत... डिटेल में पढ़िए...

Related posts:

error: Content is protected !!