Janjgir FIR : पुरानी रंजिश को लेकर हुई मारपीट, दो आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. बिर्रा थाना क्षेत्र के किकिरदा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज कर मारपीट करने का मामला सामने आया है. रिपोर्ट में पुलिस ने आरोपी दो व्यक्ति के खिलाफ ipc धारा 294, 323, 506, 34 के तहत जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.



रिपोट में परसराम पटेल ने पुलिस को बताया है कि कुशत चंद्रा की बाड़ी में घुसते हुए परसराम पटेल की बाड़ी में मवेशी घुस गया था और पुराने विवाद को लेकर धनीराम चन्द्रा के साथ उसकी मां फुलकी बाई के साथ गाली-गलौज कर रहा था. इस बीच कुशत चंद्रा, हाथ में बांस की लाठी लेकर पहुंचा और परसराम पटेल, उसकी मां को गाली-गलौज, मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big News : महिला से दुष्कर्म के मामले में फरार सरपंच को नवागढ़ पुलिस ने किया गिरफ्तार

मारपीट से परसराम पटेल और उसकी मां फुल्की बाई को चोट आई है. रिपोर्ट में पुलिस ने आरोपी कुशत चंद्रा के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

error: Content is protected !!