Janjgir FIR : पुरानी रंजिश को लेकर हुई मारपीट, दो आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. बिर्रा थाना क्षेत्र के किकिरदा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज कर मारपीट करने का मामला सामने आया है. रिपोर्ट में पुलिस ने आरोपी दो व्यक्ति के खिलाफ ipc धारा 294, 323, 506, 34 के तहत जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

 



रिपोट में परसराम पटेल ने पुलिस को बताया है कि कुशत चंद्रा की बाड़ी में घुसते हुए परसराम पटेल की बाड़ी में मवेशी घुस गया था और पुराने विवाद को लेकर धनीराम चन्द्रा के साथ उसकी मां फुलकी बाई के साथ गाली-गलौज कर रहा था. इस बीच कुशत चंद्रा, हाथ में बांस की लाठी लेकर पहुंचा और परसराम पटेल, उसकी मां को गाली-गलौज, मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Sheorinarayan Arrest : 9 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, खरौद में आबकारी विभाग की टीम ने की कार्रवाई...

मारपीट से परसराम पटेल और उसकी मां फुल्की बाई को चोट आई है. रिपोर्ट में पुलिस ने आरोपी कुशत चंद्रा के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  Raipur Transfer News : राजस्व विभाग में बड़ा फेरबदल, 9 तहसीलदार और नायब तहसीलदारों की नई पदस्थापना, कलेक्टर ने जारी किया आदेश...

Related posts:

error: Content is protected !!