Janjgir Follow-Up : क्षतिग्रस्त नहर के हिस्से को मरम्मत करने और नुकसान फसल का रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश, कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम और जल संसाधन विभाग के अधिकारियों ने किया निरीक्षण

जांजगीर-चाम्पा. पामगढ़ के ग्राम बारगांव में क्षतिग्रस्त हुए नहर से पानी खेत और घरों में घुसने से होने वाले नुकसान की जांच और पानी से ग्रामीणों के बचाव के लिए कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देश पर एसडीएम सहित जल संसाधन विभाग के अधिकारियों ने मौके पर निरीक्षण किया। कलेक्टर ने नहर के क्षतिग्रस्त हिस्से से पानी के बहाव को रोकने शीघ्रता से मरम्मत कार्य करने के निर्देश दिए हैं।

 



कलेक्टर के निर्देश पर आज पामगढ़ एसडीएम बीएस मरकाम, जल संसाधन विभाग के अधिकारी और तहसीलदार सहित अन्य राजस्व अधिकारियों ने बारगांव में घटनास्थल का निरीक्षण किया। सिंचाई विभाग द्वारा पानी के तेज बहाव को नियंत्रित कर नहर के क्षतिग्रस्त हिस्से को मरम्मत किया जा रहा है। कुछ देर पश्चात पूरी तरीके से क्षतिग्रस्त हिस्से को तैयार कर लिया जाएगा.

इसे भी पढ़े -  CG News : छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ, किसानों की समस्याओं के समाधान हेतु प्रदेशभर के तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार एक दिवसीय सामूहिक अवकाश पर, संभाग स्तर पर बैठक एवं प्रदर्शन के पश्चात मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन, डिजिटल क्रॉप सर्वे, PV ऐप, AgriStack एवं धान खरीदी से जुड़ी तकनीकी समस्याओं के स्थायी समाधान की मांग

पामगढ़ एसडीएम बीएस मरकाम ने बताया कि सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ घटनास्थल का मुआयना कर मरम्मत का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। फसल सहित जो भी नुकसान हुआ है, उसकी रिपोर्ट बनाई जा रही है। प्रभावितों को राहत पहुचाई जाएगी। फिलहाल, स्थिति नियंत्रण में है और किसी तरह की जनहानि भी नहीं हुई है।

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big Loot : घर में अकेली थी महिला, 2 बदमाश पहुंचे और लूट ले गए जेवरात, नगद... मौके पर पहुंचे SP और ASP, बेखौफ हुए बदमाश, दिनदहाड़े की लूट की वारदात...

Related posts:

error: Content is protected !!